विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CMPFO का DLC अभियान 5.0 शुरू, पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:20 PM (IST)

Digital Life Certificate Drive: कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) ने धनबाद में सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों और परिवार पेंशनधारकों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 शुरू किया है।

रांची में आयोजित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर में फॉर्म भरते सेवानिवृत्त कोयला कर्मी। (फोटो सौजन्य)

रांची में आयोजित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर में फॉर्म भरते सेवानिवृत्त कोयला कर्मी। (फोटो सौजन्य)

जागरण संवाददाता, धनबाद। Life Certificate Drive CMPFO: सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों और उनके परिवार पेंशनधारकों की सुविधा के लिए करीब छह लाख पेंशनरों के लिए कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय में इसकी शुरूआत कर दी गई है।

एक नवंबर से इस अभियान को गति देने के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 5.0 चलाया जा रहा है। इसके तहत 10 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पेंशनधारकों को घर बैठे या नजदीकी शिविर में आसानी से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराना है। अब पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। शिविरों में डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

विभिन्न एरिया कार्यालयों और खदान क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा रामगढ़ के वेस्ट बोकारो कोलियरी में भी निर्धारित तिथि पर शिविर लगाया जाएगा।

इस अभियान से उन बुजुर्ग पेंशनधारकों को विशेष राहत मिलेगी, जिन्हें जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा होने से पेंशन से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने में भी आसानी होगी।

सीएमपीएफओ ने सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों और परिवार पेंशनधारकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और निर्धारित समय के भीतर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराएं, ताकि उनकी पेंशन का भुगतान सुचारु रूप से जारी रह सके।

यह भी पढ़ें- निरसा के पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह 12 नवंबर तक होगा रिहा, झारखंड सरकार ने दिया हलफनामा

यह भी पढ़ें- लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच यात्रियों को राहत, हावड़ा-आनंद विहार और चर्लपल्ली-बरौनी के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।