विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच यात्रियों को राहत, हावड़ा-आनंद विहार और चर्लपल्ली-बरौनी के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:48 AM (IST)

Indian Railway Special Trains: रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत स्पेशल धनबाद होकर ...और पढ़ें

हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)

हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें घोषित।

  2. हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत स्पेशल धनबाद से गुजरेगी।

  3. चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल दक्षिण भारत यात्रियों को जोड़ेगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने हावड़ा से आनंद विहार के बीच अमृत भारत स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके साथ ही दक्षिण भारत से लौटने वाले यात्रियों के लिए हैदराबाद के चर्लपल्ली से बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी।

हावड़ा से आनंद विहार के बीच अमृत भारत स्पेशल ट्रेन धनबाद होकर चलेगी। यह ट्रेन दोनों ओर से चार-चार फेरे लगाएगी। 03009 हावड़ा आनंद विहार अमृत भारत स्पेशल नौ, 16, 23 और 30 नवंबर को चलेगी। हावड़ा से रात 11:55 पर खुलकर सुबह 4:00 बजे धनबाद और देर रात तो 50 पर आनंद विहार पहुंचेगी।

03010 आनंद विहार हावड़ा अमृत भारत स्पेशल 11 18 और 25 नवंबर तथा 2 दिसंबर को चलेगी। आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 5:00 बजे धनबाद और दिन में 10:50 पर हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर के 8 और जनरल के 11 कोच जुड़ेंगे। पैंट्री कार भी जुड़ेगी।

आठ और 15 को चर्लपल्ली-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन

दक्षिण भारत से लौटने वाले यात्रियों के लिए हैदराबाद के चर्लपल्ली से बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। 07588 चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल आठ व 15 नवंबर तथा 07589 बरौनी-चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 और 17 नवंबर को चलेगी।

इस ट्रेन का ठहराव काजीपेट, पेडापल्ली, रामागुंडम, मंचेरियल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंदा फोर्ट, वडसा, गोंडिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुडा, राउरकेला, नवागांव, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो, चंद्रपुरा, कतरासबराकर, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा व किउल में होगा।

दक्षिण मध्य रेल से विस्तृत टाइम टेबल गुरुवार तक जारी होने की संभावना है। टिकटों की बुकिंग भी गुरुवार से शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें- धनबाद शहर की सफाई से लेकर छठ की तैयारी तक, नगर निगम बोर्ड बैठक में बनी रणनीति

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दिसंबर से फरवरी तक रद रहेंगी कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना समेत तीन ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।