अमृत भारत स्पेशल में सफर के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, धनबाद से आनंदविहार का किराया 785 रुपये
Amrit Bharat Special Train Fares: धनबाद से चलने वाली अमृत भारत स्पेशल ट्रेन के किराए में वृद्धि हुई है, आनंदविहार ...और पढ़ें

हावड़ा-आनंदविहार अमृत भारत स्पेशल ट्रेन। (फोटो सौजन्य)
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर चलने वाली में दोनों ओर से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। हावड़ा से नौ, 16, 23 और 30 नवंबर तथा आनंदविहार से 11, 18 व 25 नवंबर एवं दो दिसंबर को चलेगी।
नियमित अमृत भारत की तुलना में स्पेशल का किराया अधिक चुकाना होगा। धनबाद से आनंदविहार पहुंचने को 785 रुपये और धनबाद से हावड़ा के लिए रेलवे 400 रुपये वसूलेगा। प्रत्येक यात्री को आनंदविहार के लिए 135 तो धनबाद से हावड़ा का किराया 170 रुपये ज्यादा चुकाना होगा।
धनबाद से हावड़ा
अमृत भारत एक्सप्रेस 230 रु
अमृत भारत स्पेशल 400 रु
धनबाद से आनंदविहार
अमृत भारत एक्सप्रेस 650 रु
अमृत भारत स्पेशल 785 रु
तिथि यात्री अनुकूल नहीं, धनबाद-दिल्ली स्पेशल की बुकिंग सुस्त
धनबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की यात्रा तिथि यात्रियों के अनुकूल न होने के कारण टिकटों की बुकिंग सुस्त है। रेलवे ने धनबाद से सात, 14, 21 व 28 नवंबर तथा दिल्ली से आठ, 15, 22 व 29 नवंबर को चलाने की घोषणा की है।
आठ नवंबर को दिवाली है। इस वजह से धनबाद से सात नवंबर की अधिकतर सीटें खाली हैं। वापसी में त्योहार से पहले की ट्रेनें फुल हैं और दिवाली के दिन दिल्ली से चलने से यात्री कम मिल रहे हैं। 14 नवंबर को खरना है तो 15 को पहला अर्घ्य है।
ऐसे में इन दोनों तिथियों में भी दोनों ओर से सीटें खाली हैं। वापसी में दिल्ली से 12 या 13 को चलती तो यात्रियों का शानदार रिस्पांस मिल जाता। छठ के बाद वापसी के लिए दिल्ली की ट्रेन यात्रियों को राहत दे सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।