JETET Exam 2026: नौ साल बाद परीक्षा, बदले पैटर्न और नियमों ने बढ़ाई अभ्यर्थियों की चिंता
JETET Exam: नौ साल बाद आयोजित हो रही झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के पैटर्न में बदलाव से अभ्यर्थी असमंजस में हैं।

एक नवंबर को होगी परीक्षा। (एआइ फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से लगभग नौ साल बाद आयोजित की जा रही झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। परीक्षा पैटर्न और नियमावली में किए गए बदलावों के कारण विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा एक नवंबर को होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। जिले में कुल 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां लगभग 39 हजार परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
उच्च प्राथमिक स्तर छठी से आठवीं तक की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक और प्रारंभिक स्तर पहली से पांचवीं कक्षा तक की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर दो से संध्या 4:30 बजे तक होगी।
माडल पेपर जारी करने की उठी मांग
पुराने और नए परीक्षा पैटर्न में जमीन-आसमान का अंतर होने के कारण अभ्यर्थियों को यह समझ नहीं आ रहा है कि किस रणनीति के तहत तैयारी करें।
परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षा में अब बहुत कम समय शेष है। ऐसे में जैक की ओर से आधिकारिक माडल पेपर या सैंपल प्रश्न पत्र जारी किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जबकि इसे जारी करने की बात कही गई थी।
यह भी पढ़ें- धनबाद में खाद्य सुरक्षा अभियान: अस्वच्छता पर चंपारण मीट हाउस समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
यह भी पढ़ें- Railway News: दुर्गापूजा पर बदला आरक्षण काउंटरों का समय, दोपहर 2 बजे के बाद नहीं बनेंगे टिकट
माडल पेपर मिलने से अभ्यर्थियों को प्रश्नों के नए प्रारूप, मार्किंग स्कीम और परीक्षा की कठिनाई के स्तर को समझने में आसानी होगी। इस मांग को लेकर अभ्यर्थी पहले भी जैक मुख्यालय का दरवाजा खटखटा चुके हैं।
