Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Trains Route Diverted: रांची से चलने वाली राजधानी समेत कई ट्रेनों के रूट बदले, बोकारो- गोमो नहीं आएंगी

    By Jagran NewsEdited By: Atul Singh
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 04:33 PM (IST)

    26 अक्टूबर को रांची से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और रांची इस्लामपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग पर चलेंगी। ट्रेनों के रूट बदलने से बोकारो और गोमो नहीं आएंगी। इन स्टेशनों के यात्रियों को बरकाकाना समेत दूसरे स्टेशनों से सफर करना होगा।

    Hero Image
    26 अक्टूबर को रांची से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और रांची इस्लामपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग पर चलेंगी।

    जागरण संवाददाता, धनबाद : हावड़ा नई दिल्ली रेल मार्ग पर मालगाड़ी के 53 बैगन दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से हावड़ा से धनबाद होकर चलने वाली ज्यादातर ट्रेनें आज प्रभावित हैं। इसका प्रभाव झारखंड के ज्यादातर क्षेत्रों पर पड़ा है। 26 अक्टूबर को रांची से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और रांची इस्लामपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग पर चलेंगी। ट्रेनों के रूट बदलने से बोकारो और गोमो नहीं आएंगी। इन स्टेशनों के यात्रियों को बरकाकाना समेत दूसरे स्टेशनों से सफर करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन ट्रेनों के रूट बदले

    - 26 अक्टूबर को 12817 हटिया-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा, गोमो के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी व बरकाकाना होकर चलेगी ।

    - 26 अक्टूबर को 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रांची, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची व टोरी होकर चलेगी।

    - 26 अक्टूबर को 18624 हटिया – इस्लामपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग हटिया, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हटिया, मूरी, बरकाकाना होकर चलेगी।