Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद के एसएसपी का हुआ प्रमोशन, पढ़ें- क्या प्रभावित होगी वर्तमान पोस्टिंग?

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sat, 01 Jan 2022 01:51 PM (IST)

    Jharkhand IPS officer Promotion List झारखंड सरकार ने नाै आइपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इसमें धनबाद के वर्तमान एसएसपी संजीव कुमार और पूर्व एसपी सुमन गुप्ता के भी नाम शामिल हैं। प्रमोशन के बाद भी संजीव कुमार धनबाद एसएसपी के पद पर बने रहेंगे।

    Hero Image
    धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ( फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand IPS officer Promotion List झारखंड सरकार ने झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा ( Indian Police Service, IPS) के अधिकारी और धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक ( SSP Dhanbad) संजीव कुमार ( Sanjeev Kumar) का प्रमोशन किया है। संजीव कुमार सिलेक्शन ग्रेड में डीआइजी बनाए गए हैं। संजीव कुमार के साथ ही झारखंड कैडर के आठ और आइपीएस भी शामिल हैं। इनमें बोकारो निवासी इंद्रजीत महथा और धनबाद की पूर्व एसपी सुमन गुप्ता का भी नाम शामिल हैं। धनबाद के एसएसपी के प्रमोशन के बाद यहां एक सवाल तेजी से उठ खड़ा हुआ है कि अब अगला एसएसपी काैन बनेगा? इस सवाल का जवाब यह है कि धनबाद एसएसपी संजीव कुमार का प्रमोशन के बाद भी वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा। वह एसएसपी के पद पर बने रहेंगे। क्योंकि अभी डीआइजी के पद पर प्रमोशन नहीं हुआ। सिलेक्शन ग्रेड में डीआइजी का मतलब वरीय पुलिस पदाधिकारी का होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड कैडर के नाै आइपीएस को मिली प्रोन्नति

    राज्य सरकार ने झारखंड कैडर के नौ आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। प्रोन्नति के बाद भी ये अधिकारी अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। शुक्रवार की देर रात राज्य सरकार की गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। अधिकारियों की प्रोन्नति एक जनवरी से प्रभावी होगी। जो अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं उन्हें प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है। झारखंड में वापसी के बाद उनका पदस्थापन प्रोन्नत पद पर होगा।

    इन्हें मिली एडीजी में प्रोन्नति

    • सुमन गुप्ता (1997बैच) : आइजी रेल
    • टी. कांदासामी (1997बैच): निदेशक झारखंड पुलिस एकेडमी, हजारीबाग

    इन्हें मिली आइजी में प्रोन्नति

    • अमोल होमकर वीनूकांत (2004 बैच) : सिलेक्शन ग्रेड में आइजी अभियान बने थे।
    • प्रभात कुमार (2004 बैच) : सिलेक्शन ग्रेड में आइजी प्रोविजन बने थे।

    ये बने सिलेक्शन ग्रेड में डीआइजी

    • संजीव कुमार (2009 बैच) : धनबाद के एसएसपी हैं। वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।
    • इंद्रजीत महथा (2009बैच)
    • संजय रंजन सिंह (2009 बैच)

    इन्हें मिली प्रोफार्मा प्रोन्नति

    • डाक्टर बलजीत सिंह (1996 बैच) : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, एडीजी रैंक में दी गई प्रोन्नति।
    • आशीष बत्रा (1997 बैच) : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, एडीजी रैंक में दी गई प्रोन्नति।