Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेलकर्मियों के पे-रिवीजन को लेकर ददई ने लिखा सेल अध्यक्ष को पत्र

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Mon, 12 Jul 2021 09:57 AM (IST)

    निबंधक श्रमिक संघ रांची के द्वारा श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग को बीते चार जुलाई 2021 को हमारी ओर से गठित कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। ऐसे में बोकारो इस्पात संयंत्र में अब हमारे पदाधिकारी ही अनाधिशासी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व यूनियन के तौर पर करेगी।

    Hero Image
    सेल में काफी दिनों से पे रिवीजन लंबित है ( सांकेतिक फोटो)।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। निबंधक श्रमिक संघ झारखंड द्वारा बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक की दावेदारी पूर्व सांसद ददई दूबे को दिए जाने के बाद वे संयंत्रकर्मियों की समस्या को लेकर पूरी तरह से रेस में आ गए है। इसी कड़ी में उन्होंने सेल अध्यक्ष सोमा मंडल को पत्र लिखकर सेलकर्मियों का पे रिवीजन शीघ्र करने की मांग की है। पत्र में कहा है की सेलकर्मियों का पे रिवीजन साढ़े चार साल से लंबित है। जबकि इस दौरान कंपनी को काफी मुनाफा हुआ। कर्मियों को 15 फीसद एमजीबी व 35 फीसद पर्क्स देने में प्रबंधन की आनाकानी समझ से परे है। कमोवेश यही स्थिति कर्मियों के अन्य मुलभूत सुविधाओं की हो गई है। उनके प्रमोशन, सुरक्षा, रात्रि भत्ता, आवास, चिकित्सा, सामुदायिक भवन, बच्चों के शिक्षा आदि पर प्रबंधन का कोई ध्यान नही है। इसके लिए यूनियन व अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी का गठन कर मसले का समाधान करना चाहिए। कमेटी में सेल के सेवानिवृत कर्मियों को भी स्थान दिया जाना चाहिए। बोकारो इस्पात संयंत्र में इंटक के असली दावेदारी पर सेल अध्यक्ष को कहा है की बिरेन्द्र चौबे अवैध तरीके से बोकारो स्टील वर्कर्स का नाम लेकर मजदूर व प्रबंधन को गुमराह कर रहे है। निबंधक श्रमिक संघ रांची के द्वारा श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग को बीते चार जुलाई 2021 को हमारी ओर से गठित कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। ऐसे में बोकारो इस्पात संयंत्र में अब हमारे पदाधिकारी ही अनाधिशासी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व यूनियन के तौर पर करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें