यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
International Men's Day 2020: जानिए इस दिन का इतिहास, घर के पुरुष सदस्यों को बताएं वो आपके लिए कितने हैं खास
International Mens Day 2020 पुरुषों के प्रति होने वाले भेदभाव उत्पीड़न और उनके अधिकारों के लिए लगभग 80 देशों में ...और पढ़ें

धनबाद, जेएनएन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी है, हालांकि इसकी जानकारी बहुत कम लोगों का है। हमारे देश में 2007 से हर वर्ष 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। अत्याचार, शोषण, पक्षपात, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न सिर्फ महिलाओं का ही नहीं बल्कि पुरुषों का भी होता है। इसके उत्थान के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के प्रति जागरूकता के लिए समाज को प्रेरित करता है। जब इसकी शुरुआत की गई थी उस समय उद्देश्य ही था कि पुरुषों का मानसिक स्वास्थ्य, पुरुषत्व के सकारात्मक गुणों की सराहना, समाज में मौजूद पुरुष रोल मॉडल्स को मुख्यधारा में लाना, लैंगिक समानता मिले। खैर तर्क चाहे जो भी हो, लेकिन यह दिवस पुरुषों को समानता और अपने लिए खास दिन होने का एहसास जरूर दिलाता है।
पीके रॉय कॉलेज के प्रोफेसर हिमांशु शेखर चौधरी कहते हैं कि विदेशों में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। भारत में इधर कुछ वर्षों में जाकर प्रसिद्धि मिली है। आप अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाना चाहते हैं तो शुरुआत अपने घर और आसपास से करें। घर के पुरुष सदस्यों को महसूस करवाएं कि वो आपके लिए खास हैं। उन्हें बताएं कि वे क्यों आपके और इस घर के लिए रोल मॉडल हैं। उनका पसंदीदा खाना बनाकर, उन्हें कोई हैंडमेड गिफ्ट देकर या कोई खूबसूरत से संदेश वाला कार्ड देकर भी अच्छा महसूस करवाया जा सकता है। प्रोफेसर हिमांशु यह मानते हैं कि महिलाओं की तरह पुरुषों का भी शोषण होता है। ऐसे केस भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
80 देशों में मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस
पुरुषों के प्रति होने वाले भेदभाव, उत्पीड़न और उनके अधिकारों के लिए लगभग 80 देशों में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत सात फरवरी 1992 को थॉमस ओस्टर ने की थी। इस दिवस की परिकल्पना आठ फरवरी 1991 को ही हो गई थी। 1999 में इस परियोजना को त्रिनिदाद और टोबैगो में फिर से शुरू किया गया। 1923 में कई पुरुषों द्वारा आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाए जाने की मांग की गई थी। इसके लिए पुरुषों ने आंदोलन भी किया। 19 नवंबर 1999 में त्रिनिदाद और टोबैगो ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया। धीरे-धीरे यह दिवस दुनियाभर में मनाया जाने लगा।
