अंतर जिला फुटबॉल के सेमीफाइनल में पहुंची धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर व रांची की टीम
संवाद सहयोगी सिजुआ मेजबान धनबाद बोकारो जमशेदपुर व रांची सिजुआ स्टेडियम में चल रहे भ
संवाद सहयोगी, सिजुआ: मेजबान धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर व रांची सिजुआ स्टेडियम में चल रहे भारत कोकिंग कोल ट्रॉफी झारखंड अंतर जिला फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। रविवार को सिजुआ स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल में बोकारो ने चाईबासा, रांची ने दुमका, जमशेदपुर ने रामगढ़ व धनबाद ने सरायकेला को पराजित किया। पहले सेमीफाइनल बोकारो ने चाइबासा को 2-1 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में रांची ने दुमका को 9-1 के बड़े अंतर से हराया। रांची राहुल कच्छप ने सात गोल दागे। बबलू कच्छप ने 60 व 80 वें मिनट में दो गोल दागे। तीसरे सेमीफाइनल मैच में जमशेदपुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ को 5-0 से रौंद दिया। जमशेदपुर विमल कुमार ने चार व राहुल ने एक गोल दागा। चौथे सेमीफाइनल में मेजबान धनबाद ने पूरे मैच में दबदबा कायम रखते हुए सरायकेला को 7-1 से पराजित कर दिया। धनबाद की ओर से सुरिया तिर्की ने दो, दीपक, शिवम, रवि लाल, लालबाबू हेंब्रम व अजय किस्कू ने एक-एक गोल दागे। सरायकेला के संजय सुंडी एक गोल करने में कामयाब रहे।
इससे पहले पूर्व विधायक ओपी लाल, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर मैच कमिश्नर सीबी सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतीश सिंह, मो. मुर्तजा आदि थे। निर्णायक की भूमिका जसविदर सिंह, सुरेश किस्कू, सुदीप्तो सरकार, चिटू हाजरा ने निभाई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।