नेमरा पहुंचीं धनबाद की पूर्व महापौर इंदु देवी, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि; CM से मिल जताया शोक
धनबाद की पूर्व महापौर इंदु देवी और आशनी सिंह ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ धनबाद की पूर्व मेयर इंदु देवी और उनकी पुत्रवधू आशनी सिंह।
HighLights
पूर्व महापौर इंदु देवी ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
आशनी सिंह ने भी दिवंगत आत्मा को नमन किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
जागरण संवाददाता, धनबाद। राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की अध्यक्ष एवं धनबाद की पूर्व महापौर इंदु देवी तथा संघ की महासचिव आशनी सिंह ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत श्रीमती रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दोनों ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान इंदु देवी एवं आशनी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मरांग बुरु से दिवंगत पुण्यात्मा को मोक्ष एवं अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।
