विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: एसी थ्री टियर में सफर करें या इकोनाॅमी कोच में, किराया दोनों में एक ही देना होगा

By Tapas BanerjeeEdited By: Deepak Kumar Pandey
Published: Mon, 21 Nov 2022 09:01 AM (IST)

Indian Railways ट्रेनों में थर्ड एसी इकाेनाॅमी कोच अब सिर्फ नाम के होंगे। इस श्रेणी का मूल किराया भी अब ...और पढ़ें

यह बदलाव अग्रिम आरक्षण अवधि से प्रभावी होगा।
यह बदलाव अग्रिम आरक्षण अवधि से प्रभावी होगा।

धनबाद [तापस बनर्जी]: ट्रेनों में थर्ड एसी इकाेनाॅमी कोच अब सिर्फ नाम के होंगे। इस श्रेणी का मूल किराया भी अब थर्ड एसी के बराबर ही होगा। थर्ड एसी इकोनाॅमिक कोच के मूल किराए में मिलने वाली छूट अब यात्रियों को नहीं मिलेगी। मूल किराए के एक समान होते ही थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच का किराया यात्रियों को एक जैसा ही चुकाना होगा।

सभी थर्ड एसी कोच की एक समान व्यवस्था बहाल करने के लिए रेलवे ने यह बदलाव किया है। इस श्रेणी के यात्रियों को थर्ड एसी के यात्रियों की तरह ही बेड रोल भी मिलेंगे। यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर रेलवे ने नई व्यवस्था बहाल करने संबंधी आदेश जारी किया है। यह बदलाव अग्रिम आरक्षण अवधि से प्रभावी होगा।

81, 82 और 83 नंबर की सीट की बुकिंग पर रोक

इकोनाॅमी कोच के यात्रियों को बेड रोल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस कोच की तीन सीटों की बुकिंग भी नहीं होगी। इकोनाॅमी कोच के 81, 82 और 83 नंबर सीट पर अब यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। इन सीटों की उपयोग बेड रोल रखने के लिए होगा। वैसे यात्री, जिन्होंने इकोनाॅमी कोच की इन नंबरों की सीटों की टिकट 20 सितंबर या उसके बाद बुक करा ली है, उन्हें आपात कोटे से दूसरी सीटें मुहैया कराई जाएंगी। सफर से पहले उन्हें एसएमएस के माध्यम से सीटों में बदलाव की सूचना दी जाएगी।

किराए का गणित

रांची से आनंद विहार

थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच का किराया

मूल किराया - 1334 रुपये

आरक्षण शुल्क - 40 रुपये

सुपरफास्ट शुल्क - 45 रुपये

जीएसटी - 71 रुपये

कुल किराया - 1490 रुपये

थर्ड एसी का किराया

मूल किराया - 1434 रुपये

आरक्षण शुल्क - 40 रुपये

सुपरफास्ट शुल्क - 45 रुपये

जीएसटी - 76 रुपये

कुल किराया - 1595 रुपये

- किराए का अंतर: 105 रुपये, लेकिन अब दोनों कोच में एक समान किराया चुकाना होगा। करीब एक सौ रुपये की यह छूट भी अब यात्रियों को नहीं मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।