Indian Railways: रेलवे पर चढ़ा होली का रंग, चार महीने पहले ही अलेप्पी, मुंबई मेल समेत कई ट्रेनों में वेटिंग
Indian Railways छठ के बाद वापसी की भीड़ अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई कि ट्रेनों में होली की बुकिंग के लिए मारामारी शुरू हो गई है। अगले साल आठ मार्च को होली है। होली से पहले घर वापसी की बेताबी अभी से ही दिखने लगी है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: छठ के बाद वापसी की भीड़ अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई कि ट्रेनों में होली की बुकिंग के लिए मारामारी शुरू हो गई है। अगले साल आठ मार्च को होली है। होली से पहले घर वापसी की बेताबी अभी से ही दिखने लगी है।
मार्च 2023 के पहले दिन से ही बड़े शहरों से चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। धनबाद आनेवाली मुंबई मेल, अलेप्पी, गरबा, सूरत-मालदा टाउन जैसी ट्रेनों में अब कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। लंबी दूरी की दूसरी ट्रेनों में भी गिनती की सीटें ही बची हैं। जल्द ही खाली सीटें भी भर जाएंगी, जिसके बाद यात्रियों के पास तत्काल ही एकमात्र विकल्प होगा।
देशभर के बड़े शहरों से धनबाद आनेवाली ट्रेनों का हाल
12322 मुंबई हावड़ा मेल
- चार मार्च - स्लीपर 146 वेटिंग, थर्ड एसी 24 वेटिंग व सेकेंड एसी में 3 वेटिंग
- पांच मार्च - स्लीपर 155 वेटिंग , थर्ड एसी 11 वेटिंग व सेकेंड एसी में 2 वेटिंग
- छह मार्च - स्लीपर आरएसी, थर्ड एसी चंद सीटें व सेकेंड एसी में चंद सीटें
13426 सूरत -मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस
- छह मार्च - स्लीपर 19 वेटिंग , थर्ड एसी 5 सीटें व सेकेंड एसी में 2 सीटें
12312 कालका - हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस
- चार मार्च - स्लीपर आरएसी, थर्ड एसी 11 सीटें व सेकेंड एसी में 11 सीटें
- पांच मार्च - स्लीपर 48 सीटें , थर्ड एसी 29 सीटें व सेकेंड एसी में 29 सीटें
- छह मार्च - स्लीपर 59 सीटें, थर्ड एसी 43 सीटें व सेकेंड एसी में 10 सीटें
12302 नई दिल्ली -हावड़ा राजधानी
- चार मार्च - थर्ड एसी 19 सीटें व सेकेंड एसी में 27 सीटें
- पांच मार्च - थर्ड एसी 47 सीटें व सेकेंड एसी में 23 सीटें
- छह मार्च - थर्ड एसी 54 सीटें व सेकेंड एसी में 36 सीटें
12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी
- चार मार्च - थर्ड एसी 57 सीटें व सेकेंड एसी में 18 सीटें
- पांच मार्च - थर्ड एसी 61 सीटें व सेकेंड एसी में 20 सीटें
- छह मार्च - थर्ड एसी 94 सीटें व सेकेंड एसी में 17 सीटें
12324 बाड़मेर -हावड़ा एक्सप्रेस, दिल्ली से धनबाद
- पांच मार्च - स्लीपर 10 वेटिंग , थर्ड एसी 3 सीटें व सेकेंड एसी में 6 सीटें
12380 अमृतसर-सियालदह जालियांवाला बाग एक्सप्रेस, दिल्ली से धनबाद
- पांच मार्च - स्लीपर 15 वेटिंग , थर्ड एसी 16 सीटें व सेकेंड एसी में 8 सीटें
22308 बीकानेर -हावड़ा एक्सप्रेस
- पांच मार्च - स्लीपर 65 सीटें , थर्ड एसी 148 सीटें व सेकेंड एसी में 39 सीटें
12937 गांधीधाम -हावड़ा गरबा एक्सप्रेस
- चार मार्च - स्लीपर 34 वेटिंग, थर्ड एसी आरएसी व सेकेंड एसी में आरएसी
13352 अलेप्पी धनबाद एक्सप्रेस
- चार मार्च - स्लीपर 13 वेटिंग, थर्ड एसी 31 सीटें व सेकेंड एसी में 48 सीटें
- पांच मार्च - स्लीपर 7 वेटिंग , थर्ड एसी 57 सीटें व सेकेंड एसी में 42 सीटें
(*ट्रेनों में वेटिंग 10 नवंबर 2022 के अनुसार। समय के साथ इसमें बदलाव संभव है।)
होली से पहले कन्फर्म टिकट चाहिए तो जल्द करा लीजिए बुकिंग
होली में धनबाद से बिहार और उत्तर प्रदेश जानेवाली ट्रेनों में टिकट बुकिंग की रफ्तार भी तेज है। माैर्य, दरभंगा, रक्सौल, जयनगर और भागलपुर जानेवाली ट्रेनों में होली से पहले चंद सीटें ही बची हैं। कंफर्म टिकट के लिए अभी ही बुकिंग कराना होगा।
धनबाद होकर बिहार-उत्तर प्रदेश जानेवाली ट्रेनों का हाल
15027 हटिया -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस
- पांच मार्च - स्लीपर 26 सीटें, थर्ड एसी 4 सीटें व सेकेंड एसी में 6 सीटें
- छह मार्च - स्लीपर 21 सीटें , थर्ड एसी 4 सीटें व सेकेंड एसी में 6 सीटें
- सात मार्च - स्लीपर 32 सीटें , थर्ड एसी 4 सीटें व सेकेंड एसी में 6 सीटें
18105 राउरकेला -जयनगर एक्सप्रेस
- पांच मार्च - स्लीपर 216 सीटें, थर्ड एसी 93 सीटें व सेकेंड एसी में 18 सीटें
17007 सिकंदराबाद -दरभंगा एक्सप्रेस
- छह मार्च - स्लीपर 68 सीटें , थर्ड एसी 2 सीटें व सेकेंड एसी में 5 सीटें
17005 हैदराबाद -रक्सौल एक्सप्रेस
- चार मार्च - स्लीपर 96 सीटें , थर्ड एसी 113 सीटें व सेकेंड एसी में 9 सीटें
13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस
- पांच मार्च - स्लीपर 145 सीटें, थर्ड एसी 20 सीटें
- छह मार्च - स्लीपर 143 सीटें , थर्ड एसी 17 सीटें
- सात मार्च - स्लीपर 145 सीटें , थर्ड एसी 20 सीटें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।