विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय रेल स्वच्छता रिपोर्ट: एनसीआर नंबर वन, ईसीआर 17वें स्थान पर

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:13 AM (IST)

भारतीय रेल ने स्वच्छता पखवाड़ा-2026 की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 18 जोनल रेलवे ने लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है। सीटीयू ट्रांसफॉर्मेशन में उत्तर मध्य रेल (NCR) पहले स्थान पर रहा।

ट्रेन के डिब्बे की सफाई करते सफाईकर्मी। (फाइल फोटो)

ट्रेन के डिब्बे की सफाई करते सफाईकर्मी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारतीय रेल स्वच्छता पखवाड़ा-2026 की रिपोर्ट जारी हुई।

  2. उत्तर मध्य रेल (NCR) सीटीयू ट्रांसफॉर्मेशन में शीर्ष पर।

  3. पूर्व मध्य रेल (ECR) लक्ष्य पूरा कर भी 17वें स्थान पर।

तापस बनर्जी, जागरण, धनबाद। Indian Railways Cleanliness Report 2026: भारतीय रेल स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का रिपोर्ट जारी कर दिया है। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा तथा एक से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेलवे के विशेष अभियान में देश के 18 जोनल रेलवे ने लक्ष्य से बढ़ कर काम कर सबको चौंका दिया है।

18 जोनल रेलवे ने मिल कर 115459 सीटीयू ट्रांसफार्मेशन किया है, जो उन्हें दिये गये लक्ष्य का 152.4 प्रतिशत है। सभी जोनल रेलवे लक्ष्य से आगे निकल गये हैं। 18 जोन में उत्तर मध्य रेल यानी एनसीआर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ नंबर वन का तमगा झटक लिया है।

सीटीयू ट्रांसफार्मेशन में लक्ष्य से बेहतर करने के बाद भी पूर्व मध्य रेल-ईसीआर 18 जोन में 17वें नंबर पर है। दूसरे नंबर पर दक्षिण पूर्व रेल व तीसरे पायदान पर पश्चिम मध्य रेल हैं। दोनों जोन धनबाद रेल मंडल के पड़ोसी हैं।

क्या है सीटीयू ट्रांसफार्मेशन

सीटीयू यानी क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट स्वच्छता ही सेवा के तहत चलाया जानेवाला विशेष अभियान है। इसका उद्देश्य उन उपेक्षित व सबसे गंदे स्थानों ब्लैक स्पाट्स को चिन्हित कर उन्हें हमेशा के लिए स्वच्छ व उपयोगी सार्वजनिक स्थानों में बदलना है। उन स्थानों को पोर्टल पर जियो टैग कर सीटीयू के रूप में दर्ज किया गया है।

टाप-3 व पूर्व मध्य रेल के आंकड़े

जोन लक्ष्य - सफलता - प्रतिशत

NCR- 3500 - 13648 - 390%
SER - 3100 - 7619 - 252%
WCR- 2600 - 5467 - 210%
ECR - 6300 - 6376 - 101%

यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, नीरज श्रीवास्तव बने धनबाद रेल मंडल के नए डीआरएम

यह भी पढ़ें- झारखंड में नई नियमावली लागू, अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर 10% सरचार्ज; धनबाद के बैंक मोड़ की जमीन आसमान पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।