Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सितम ढा रही अफगानिस्तान से आने वाली बर्फीली हवा, धनबाद का पारा धड़ाम; पढ़ें-माैसम विभाग का ठंड पर अनुमान

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Thu, 16 Dec 2021 06:56 AM (IST)

    पहाड़ों पर बर्फबारी का प्रभाव धनबाद में भी दिखेगा और यहां की आबोहवा में ठंडक बनी रहेगी। मौसम केंद्र रांची की ओर से बताया गया है कि सुबह देर तक धुंध या कोहरा छाया रहेगा। बाद में दिन चढ़ने के साथ धुंध कम होता जाएगा और मौसम शुष्क रहेगा।

    Hero Image
    ठंड और कोहरे के कारण सड़क पर कम विजिबिलिटी ( फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता,धनबाद। जोरदार ठंड का इंतजार कर रहे लोगों को इस पूरे हफ्ते ठंड का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। अफगानिस्तान से बर्फीली हवाएं इस ओर आती रहेंगी और मौसम में ठंडक बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक धनबाद का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहेगा। तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ठंड बढ़ने की वजह हिमालय में एक के बाद एक आ रहे पश्चिम विक्षोभ है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के कई जगहों पर अगले कई दिनों तक शीत लहरी चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 4 से 6 डिग्री के तक जाने की संभावना जताई गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी हिस्सों में कोहरे भी बन सकती हैं। झारखंड के ज्यादातर हिस्से में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों पर बर्फबारी का प्रभाव धनबाद में भी दिखेगा और यहां की आबोहवा में ठंडक बनी रहेगी। मौसम केंद्र रांची की ओर से बताया गया है कि सुबह देर तक धुंध या कोहरा छाया रहेगा। बाद में दिन चढ़ने के साथ धुंध कम होता जाएगा और मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि धूप खिलने की संभावना कम रहेगी और दिन में भी ठंडक का एहसास होगा। पिछले कई दिनों से दिन का तापमान भी काफी सर्द हो चुका है। शाम के साथ-साथ लोग दिन में भी घरों से ऊनी कपड़े और जैकेट पहन कर निकल रहे हैं। इससे पहले 10 से 11 दिसंबर तक ठंड नहीं पड़ी थी। न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच था। अब इसमें 8 से 9 डिग्री तक की गिरावट आ गई है। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 8 से 9 डिग्री के बीच पहुंच गया है।