विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-जापान वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा, IIT ISM Dhanbad की मुस्कान को जापान में रिसर्च फेलोशिप

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:02 AM (IST)

Japan Research Fellowship: आईआईटी(आईएसएम) धनबाद की रिसर्च स्कालर मुस्कान को जेएसटी-लोटस फेलोशिप 2026 के लिए चुना गया है।

IIT ISM धनबाद की रिसर्च स्कॉलर मुस्कान। (फाइल फोटो)

IIT ISM धनबाद की रिसर्च स्कॉलर मुस्कान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुस्कान को जेएसटी-लोटस फेलोशिप 2026 के लिए चुना गया है।

  2. जापान की ओकायामा यूनिवर्सिटी में एक साल तक रिसर्च करेंगी।

  3. भारत-जापान वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा, सस्टेनेबल मैटेरियल्स पर शोध।

जागरण संवाददाता, धनबाद। IIT(ISM) धनबाद के केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलाजी विभाग की रिसर्च स्कालर मुस्कान को जेएसटी-लोटस फेलोशिप 2026 के लोटस-बेसिक कैटेगरी में चुना गया है। इसके तहत जापान की ओकायामा यूनिवर्सिटी में एक साल तक रिसर्च करेंगी।

प्रो. यासुशी निशिहारा मुस्कान के मेंटर होंगे। मुस्कान का रिसर्च टापिक डेवलपमेंट आफ सस्टेनेबल सिंथेटिक मेथडोलाजीज फार नोवेल एग्रीगेशन-इंड्यूस्ड एमिशन (एआइई) एक्टिव फ्लोरोसेंट मैटेरियल्स है। इसमें एडवांस्ड फ्लोरोसेंट मैटेरियल्स तैयार करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल तरीके विकसित किए जाएंगे।

ऐसे मैटेरियल्स का इस्तेमाल सेंसर, इमेजिंग और एडवांस्ड फंक्शनल मैटेरियल्स जैसे क्षेत्रों में हो सकता है। जापान साइंस एंड टेक्नोलाजी एजेंसी की यह फेलोशिप भारत और जापान के बीच साइंटिफिक सहभागिता को बढ़ावा देने की पहल है।

इसके तहत चुने गए भारतीय रिसर्चर्स को जापान की यूनिवर्सिटीज में काम करने, वहां के वैज्ञानिकों के साथ ज्वाइंट रिसर्च करने और एडवांस्ड रिसर्च फैसिलिटी का अनुभव हासिल करने का मौका मिलता है।

मुस्कान के रिसर्च सुपरवाइजर और आइआइटी आइएसएम के डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. पार्थसारथी दास ने कहा इससे सस्टेनेबल फंक्शनल मैटेरियल्स के क्षेत्र में रिसर्च को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- ठंड बढ़ने से पटरी में दरार और टूटने का खतरा, रेलवे ने विंटर पेट्रोलिंग का जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें- फैटी लीवर से बढ़ता डायबिटीज का खतरा, पेट की बढ़ती चर्बी को न करें नजरअंदाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।