ठंड बढ़ने से पटरी में दरार और टूटने का खतरा, रेलवे ने विंटर पेट्रोलिंग का जारी किया आदेश
Railway Track Safety: ठंड के कारण रेलवे ट्रैक में सिकुड़न और दरार की घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व मध्य ...और पढ़ें

पटरी की जांच करते ट्रैक मैन। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। ठंड की दस्तक के साथ ही रेलवे ने ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर विंटर पेट्रोलिंग से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। 15 नवंबर से धनबाद रेल मंडल समेत जोन के सभी डिविजन में विंटर पेट्रोलिंग शुरू हो जाएगी।
मुख्यालय से स्पष्ट कर दिया है कि इस बार किसी भी सेक्शन में ढिलाई नहीं बरती जाएगी। दरअसल, सर्दियों में तापमान में उतार-चढ़ाव से रेलवे ट्रैक सिकुड़ने, पटरी में दरार आने या टूटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ज्यादातर दुर्घटना मध्य रात्रि से तड़के के बीच होती है।
इसकी रोकथाम के लिए पूरी रात ट्रैक की निगरानी की जाती है। विंटर पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक में किसी प्रकार की खामी मिलते ही तुरंत ट्रेन रोक कर मरम्मत करा दी जाती है। विंटर पेट्रोलिंग से ठंड में होनेवाली दुर्घटना को रोका जा सकेगा।
कोहरे में रद टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस की सेवा बहाल
दिसंबर से फरवरी तक घने कोहरे को लेकर रद की गई टाटा-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस (Tatanagar - Amritsar Jallianwala Bagh Express) की सेवा बहाल कर दी गई। रेलवे ने 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस को दो दिसंबर से 24 फरवरी तक तथा 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस को चार दिसंबर से 26 फरवरी तक रद कर दिया था।
इन तिथियों में टिकटों की बुकिंग भी बंद हो चुकी है। बुधवार को दक्षिण पूर्व रेल ने सेवा बहाल की घोषणा कर दी। गुरुवार से टिकटों की बुकिंग शुरू होने की संभावना है।
दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद हैं। ऐसे में टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस की सेवा बहाल होने से हजारों यात्रियों की मुश्किल आसान होगी।
यह भी पढ़ें- फैटी लीवर से बढ़ता डायबिटीज का खतरा, पेट की बढ़ती चर्बी को न करें नजरअंदाज
यह भी पढ़ें- धनबाद छठ पूजा: घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।