Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IIT Dhanbad: आईआईटी-आईएसएम में सख्त नियमों पर बिफरीं छात्राएं, जुर्माना लगाने के खिलाफ आधी रात के बाद प्रदर्शन

    Updated: Wed, 02 Oct 2024 12:58 PM (IST)

    IIT Dhanbad Girl students Upset आईआईटी धनबाद में छात्राओं ने सोमवार आधी रात के बाद जमकर प्रदर्शन किया। छात्राएं सख्त नियमों और जुर्माना लगाए जाने के खिलाफ अपना विरोध जता रही थीं। उनका कहना था कि बिजली उपकरणों का उपयोग करने को लेकर प्रतिबंध और जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने भोजन को लेकर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई।

    Hero Image
    सोमवार देर रात आईआईटी आईएसएम में प्रदर्शन करती छात्राएं।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। आईआईटी आईएसएम में सोमवार आधी रात के बाद डेढ़ बजे छात्राओं ने छात्रावास प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    छात्राओं के अनुसार छात्रावास प्रबंधन की ओर से इन-टाइम पालिसी में बदलाव किया गया है। बिजली के उपकरणों पर प्रतिबंध व जुर्माना लगाया जा रहा है। भोजन को लेकर भी शिकायतें हैं।

    विरोध कर रही छात्राओं का कहना था कि लागू की गईं नीतियां ठीक नहीं हैं। अत्यधिक प्रतिबंध लगाया गया है। 12 बजे का इन-टाइम निर्धारित करने से देर रात की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।

    छात्राओं की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने वाला नियम है। छात्राओं का कहना था कि आईएसएम का मुख्य गेट तो रात 10 बजे बंद हो जाता है। इसके बाद तो परिसर सुरक्षित हो जाना चाहिए, फिर रात 12 बजे का नियम समझ से परे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में आईएसएम के उपनिदेशक प्रो.धीरज कुमार का कहना था कि प्रदर्शन जैसा तो कुछ भी नहीं हुआ है। विद्यार्थियों की हर समस्या का समाधान प्रबंधन समय पर करता है।

    इंडक्शन पर प्रतिबंध, प्रयोग करने पर लगेगा जुर्माना

    छात्राओं का कहना था कि इंडक्शन जैसे उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध और जुर्माना लगाया जा रहा है। मेस में भोजन को लेकर कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

    जब वे खुद से इंडक्शन पर कुछ पकाने का प्रयास करते हैं तो उन पर जुर्माना लगा दिया जाता है। छात्र प्रतिनिधियों ने इन मुद्दों को लेकर आईएसएम प्रशासन से मुलाकात की। प्रशासन ने सभी समस्याओं पर छात्रावास नीति की समीक्षा कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

    अब हॉस्टल में लेट एंट्री के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय

    आईआईटी आईएसएम प्रबंधन ने छात्राओं को हॉस्टल में प्रवेश के लिए 15 मिनट अतिरिक्त ग्रेस टाइम दिया है। इसके साथ ही उन्हें हॉस्टल में कुछ विद्युत उपकरण का उपयोग करने की अनुमति दे दी गई है।

    यह निर्णय बीटेक की छात्राओं द्वारा हॉस्टल में मिलने वाली सुविधाओं और मेस में खाने की गुणवत्ता के विरोध में पहली बार प्रदर्शन करने के बाद हुआ है।

    रोजालीन हॉस्टल में रह रही 150 छात्राओं ने 29 सितंबर की देर रात (12 बजे से तीन बजे) तक हॉस्टल में प्रदर्शन किया था। अभी तक हॉस्टल में लेट एंट्री का अंतिम समय रात 12 बजे निर्धारित थी।

    इसे बढ़ाकर 12:15 कर दिया गया है। परिसर में रविवार से गुरुवार तक लेट एंट्री का समय रात 10 बजे है। शुक्रवार और शनिवार को लेट एंट्री का अंतिम सीमा रात 10.30 है।

    इससे विलंब होने पर जुर्माना लगाया जाता है। छात्राएं हॉस्टल में रात 1:30 तक लेट एंट्री की मांग कर रही हैं। छात्राएं ग्रेस टाइम से असंतुष्ट हैं।

    छात्राएं हॉस्टल में इलेक्ट्रिक आयरन और इलेक्ट्रिक केतली उपयोग कर सकेंगी। छात्राएं हॉस्टल में इंडक्शन के उपयोग की अनुमति चाहती हैं। कई छात्राओं ने हॉस्टल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।

    यह भी पढ़ें

    NIRF Ranking: आईआईटी धनबाद ने एनआईआरएफ रैंकिंग में लगाई ऊंची छलांग, आईआईएम रांची को मिला 17वां स्थान