Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीजी के सामने बोकारो में ग्रामीण विकास में कीर्ति स्थापित करने की चुनौती, रिम्स से धनबाद भेजे गए शशि प्रकाश

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Thu, 17 Feb 2022 01:42 PM (IST)

    IAS officer News कीर्तिश्री जी का कहना है कि उनकी कोई प्राथमिकता नहीं है। सरकार की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता है। सरकार की योजना का लाभ सही लाभूक तक पहुंचे यह उनका प्रयास होगा। जो लोग जरूरतमंद है और पात्र हैं उन्हें इसका लाभ मिले इसके लिए प्रयास करेंगी।

    Hero Image
    आइएएस कीर्ति श्रीजी और शशि प्रकाश सिंह ( फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, धनबाद/ बोकारो। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच की चर्चित अधिकारी कीर्तिश्री जी को बोकारो का नया उप विकास आयुक्त बनाया गया। वहीं शशि प्रकाश सिंह को धनबाद का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। कीर्तिश्री जी फिलहाल झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की क्षेत्रीय निदेशक हैं। वहीं शशि प्रकाश सिंह रिम्स के अपर निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। वे रिम्स से पहले निदेशक सूचना जन संपर्क विभाग के अलावा 2020-21 चास के एसडीएम रह चुके हैं। वहीं कीर्तिश्री जी जियाडा की क्षेत्रीय निदेशक से पहले रामगढ़ एसडीएम के रूप में कार्य कर चुकी है। संभावना है कि गुरुवार को दोनों अधिकारी अपना-अपना प्रभार ग्रहण करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार की प्राथमिकता पर विशेष ध्यान

    कीर्तिश्री जी का कहना है कि उनकी कोई प्राथमिकता नहीं है। सरकार की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता है। सरकार की योजना का लाभ सही लाभूक तक पहुंचे, यह उनका प्रयास होगा। जो लोग जरूरतमंद है और पात्र हैं, उन्हें इसका लाभ मिले, इसके लिए प्रयास करेंगी। लोगों तक प्रशासन के लोग पहुंचे यही प्रयास होगा।

    ग्रामीण विकास को तेज करने की चुनाैती

    राज्य सरकार ने बुधवार को कई प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। आठ जिलों में नए डीडीसी को भेजा गया है। इसके तहत शशि प्रकाश सिंह को धनबाद का डीडीसी बनाया गया है। वहीं निर्वतमान डीडीसी दशरथ चंद्र दास को कार्मिक में योगदान देने को कहा गया है। प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। शशि प्रकाश धनबाद के बगल में चास से एसडीएम रह चुके हैं।

    धनबाद के एडीएम भेजे गए देवघर

    धनबाद के अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था के पद पर पदस्थापित कुमार ताराचंद को देवघर का डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बनाया गया है। शशि प्रकाश सिंह 2017 बैच के आइएएस हैं। वर्तमान में वे अपर निदेशक प्रशासन रिम्स के तौर पर रांची में पदस्थापित थे। शशि प्रकाश की छवि एक कुशल प्रशासक की है।