Holika Dahan 2022: आधी रात के बाद विधि-विधान के साथ जली होलिका, कोयलांचल में शनिवार को होली
Holika Dahan 2022 धनबाद में गुरुवार आधी रात के बाद होलिका दहन हुआ। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 1258 के बाद था। आधी रात के बाद विधि-विधान से साथ पहले होलिका पूजी गई। इसके बाद दहन हुआ।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद में में शुभ मुहुर्त में विधि विधान से विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन हुआ। महिलाओं ने रोली, बताशे, साबुत मूंग, साबुत हल्दी, फूल, कच्चा सूत, गुलाल, मीठे पकवान से होलिका का पूजन किया। इसके बाद होलिका में गेंहू और चने की बालियां भूनकर होली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चल पड़ा। शहर के हीरापुर स्थित पार्क मार्केट और धैया में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। होलिका दहन रात एक बजे से तड़के चार बजे तक चला।
धनबाद में शनिवार को मनेगी होली, बन रहे कई शुभ संयोग
देश में इस बार होली दो दिन मन रही है। कुछ हिस्सों में आज 18 मार्च को होली मनाई जा रही है। धनबाद समेत पूरे झारखंड में 19 को होली मनाई जाएगी। इस बार होली पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ध्रुव योग मुख्य रूप से हैं। मान्यता है कि दहन से पहले होलिका की पूजा शुभ फलदायी होती है। इससे दोष भी दूर होते हैं। होलिका की अग्नि में भूने गए गेंहू के दाने दूसरों को देने से आपसी प्रेम बढ़ता है और रिश्तों में मजबूती आती है।
गुलाल और फूलों से होली खेलने की अपील
समाजसेवी कृष्णा अग्रवाल ने ने गुलाल और फूलों से होली खेलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी और केमिकल के रंगों का प्रयोग न करें। प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाया जाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।