Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2022: इस साल होली की डबल मस्ती, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई; बाबूलाल ने अपने गांव में किया झलकूटन

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Fri, 18 Mar 2022 06:14 PM (IST)

    Dhanbad News रंगों का त्योहार होली की मस्ती में धनबाद कोयलांचल डूबा हुआ है। देशभर में शुक्रवार को होली खेली जा रही है। धनबाद में शनिवार को होली खेली जाएगी। इसके बावजूद लोगों पर होली की खुमारी तारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर होली की बधाई दी है।

    Hero Image
    धनबाद के हीरापुर में बंगाली समाज का होली मिलन ( फोटो जागरण)।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। रंगों के त्योहार होली की धूम है। देशभर में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। होली के अवसर पर पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त अपने गिले शिकवे दूर करके गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं और गुजिया खिलाकर मुंह मीठा करते हैं। होली के दिन मिलने से पुराने सारे विवाद खत्म हो जाते हैं और रिश्ते में अपनापन बढ़ता है। इस बार होली दो दिन मनाई जा रही है। पूरे देश में जहां शुक्रवार को होली मनाई जा रही है तो झारखंड और बिहार में 19 मार्च, शनिवार को होली मनाई जाएगी। वैसे 18 मार्च को भी धनबाद कोयलांचल में लोगों पर होली की मस्ती हावी है। बंगाली समाज की ओर से हीरापुर स्थित हरि मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस माैके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबकों मंत्रमुग्ध कर दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी होली की बधाई 

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर राज्यवासियों को होली की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है-समस्त झारखंडवासियों को रंगों का त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।

    बाबूलाल ने अपने गांव में खेली होली

    झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी होली पर अपने विधानसभा क्षेत्र राजधनवार में हैं। वे राजधनवार के चंदौरी गांव में होली मिलन समारोह में शामिल हुए। लोगों के साथ होली की खुशियों को बांटा।

    धनबाद डीसी ने दी बधाई

    धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने भी ट्वीट कर होली की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है-सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

    गिरिडीह में सुबह से ही शुरू गई होली की हुडदंग

    रंगों के त्योहार होली की चारों ओर धूम मची है। गिरिडीह जिले में धूमधाम से रंगोत्सव मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव-गांव में होली मनाई जा रही है। हालांकि शनिवार को होली होने की बात कही गई है। इसे देखते हुए सरकार ने सरकारी दफ्तरों की एक दिन की छुट्टी भी बढ़ा दी है। इसके बावजूद शुक्रवार को ही लोग होली मनाना शुरू कर दिए हैं। अल सुबह से ही युवाओं और बच्चों ने होली मनाना शुरू कर दिया। सभी ने एक-दूसरे पर रंग-कीचड़ आदि डालना शुरू कर दिया। फिर देखते ही देखते सभी रंगों से सराबोर होने लगे। चौक-चौराहों,  गली-मोहल्लों, गांव-कस्बों सभी जगह होली  खेलने का सिलसिला शुरू हो गया।

    बोकारो में होली की मस्ती में डूबे बच्चे

    चौक-चौराहों पर सजी महफिल

    होली को लेकर चौक-चौराहों पर भी महफिल सज गई है। जगह-जगह लोग समूह में बैठकर नाच-गान करते हुए होली का आनंद ले रहे हैं। डीजे पर बज रहे होली गीतों माहौल होलियाना हो गया है। लोग जमकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं। होली के नाम पर अश्लीलता भी खूब परोसी जा रही है। होली जैसे पावन पर्व में अश्लील व फूहड़ गीतों को बजाकर माहौल को दूषित किया जा रहा है।

    प्रशासन मुस्तैद

    होली को शांति पूर्वक और सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न कराने और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।हर चौक-चौराहों में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं । खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अधिक अलर्ट है। हुडदंगियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है।

    मांस-मछली की दुकानों पर लगी भीड़

    होली को लेकर मांस-मछली और मुर्गे की जमकर बिक्री हुई। मांस-मछली की दुकानों में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इन दुकानों में घंटों तक ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। मीट-मुर्गे के दाम आसमान पर रहे। 700रुपये किलो की दर से मीट की बिक्री हुई,  जबकि पाल्ट्री मुर्गा 170-180 रुपये किलो बिका। देसी मुर्गा 400-500 रुपये किलो बिका।

    comedy show banner
    comedy show banner