Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे स्टेशन पर छह सौ यात्री उतरे, धनबाद के 64 यात्रियों की जांच, एक मिला संक्रमित

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 04 Mar 2021 11:26 PM (IST)

    धनबाद धनबाद रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र और केरल से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की जांच की गई। गुरुवार की सुबह केरल से आने वाली एलेप्पी और महाराष्ट्र आने वाली मुंबई मेल में लगभग 580 यात्री धनबाद स्टेशन पर उतरे।

    Hero Image
    रेलवे स्टेशन पर छह सौ यात्री उतरे, धनबाद के 64 यात्रियों की जांच, एक मिला संक्रमित

    जागरण संवाददाता, धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र और केरल से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की जांच की गई। गुरुवार की सुबह केरल से आने वाली एलेप्पी और महाराष्ट्र आने वाली मुंबई मेल में लगभग 580 यात्री धनबाद स्टेशन पर उतरे। इसमें धनबाद के 64 यात्री थे। धनबाद के सभी 64 यात्रियों की ट्रूनेट मशीन से कोरोना वायरस की जांच की गई। इसमें एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसे एसएनएमएमसीएच के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया। बाकी अन्य दूसरे जिलों के यात्रियों को स्क्रीनिग करके उनके जिले की ओर रवाना कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध कराया किट :

    रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरो और पारा मेडिकल कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। जिन्हें पीपीई किट, ट्रूनेट की पांच मशीनें, जांच करने वाली स्टिक आदि प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं। सुबह में सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के प्रभारी डॉ. राजकुमार सिंह ने रेलवे स्टेशन में तैयारियों का जायजा लिया। रविवार को आती है दीक्षाभूमि एक्सप्रेस :

    एलेप्पी और मुंबई मेल प्रतिदिन का फेरा है। लेकिन कोल्हापुर से आने वाली दीक्षाभूमि एक्सप्रेस हर रविवार को धनबाद स्टेशन पर आती है। ऐसे में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को तीन ट्रेनों के यात्रियों की जांच करनी होगी। जांच कर रहे डॉक्टर मासूम आलम ने बताया कि जांच में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। यात्रियों के बैठने के लिए अलग से वेटिग हॉल बनाया गया है। बुजुर्गों के लिए विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner