Guru Purnima 2022: गुरु में गु का अर्थ अंधकार, दूसरे अक्षर रु का अर्थ अंधकार हटाने वाला, इसलिए गुरु महान
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि दयानंद आर्य वैदिक गुरुकुल बैजना निरसा में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। राजार्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष हरहर ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं बच्चों ने आहुति डाली। हरहर आर्य ने कहा- गु का अर्थ है- अंधकार और रु का अर्थ है उसका निरोधक।

जागरण संवाददाता, धनबाद: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि दयानंद आर्य वैदिक गुरुकुल बैजना निरसा में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। राजार्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष हरहर ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं बच्चों ने आहुति डाली। हरहर आर्य ने कहा- शास्त्रों में गु का अर्थ बताया गया है- अंधकार या मूल अज्ञान और रु का अर्थ है उसका निरोधक।
गुरु को गुरु इसलिए कहा जाता है कि वह अज्ञान तिमिर का ज्ञानांजन-शलाका से निवारण कर देता है। अर्थात दो अक्षरों से मिलकर बने 'गुरु' शब्द का अर्थ - प्रथम अक्षर 'गु' का अर्थ- 'अंधकार' होता है जबकि दूसरे अक्षर 'रु' का अर्थ- 'उसको हटाने वाला' होता है।
अर्थात अंधकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले को 'गुरु' कहा जाता है। गुरु वह है जो अज्ञान का निराकरण करता है अथवा गुरु वह है जो धर्म का मार्ग दिखाता है। सद्गुरु आत्म-ज्योति पर पड़े हुए विधान को हटा देता है। वर्तमान समय मे विद्यार्थियों को भौतिक शिक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक शिक्षा भी जरूरी है। जिसके जीवन में आध्यात्मिक शिक्षा नही हैं, उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। मौके पर आचार्या अनीता कुमारी, प्रह्लाद आर्य एवं गुरुकुल के बच्चों मौजूद थे।
बरमसिया के पुनर्वास केंद्र में गुरु पूर्णिमा पर लायंस क्लब ने बांटा भोजन
इधर, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को यहां बरमसिया के पुनर्वास केंद्र में लायन्स क्लब ऑफ धनबाद सवेरा ने 70 लोगों के बीच पूड़ी, सब्जी और जलेबी के वितरण किया। यह कार्यक्रम लायन विकास भाटिया और लायन लेडी नीतिशा भाटिया की ओर से प्रायोजित था। जो लोग चल नहीं सकते थे, उनके आवास पर जाकर उन्हें भोजन दिया गया। इस अवसर पर लायन दिनेश पुरी, शशि पुरी, ऋषभ भाटिया, अभि भाटिया के अलावा क्लब के कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।