Move to Jagran APP

अक्टूबर में होने वाली थी शादी, साड़ी का फंदा बना झूल गई लड़की Dhanbad News

छोटी बहन का कहना है कि हम लोग नहाने के लिए बगल के पोखरिया में गए हुए थे। पोखरिया से आए तो देखा कि घर का दरवाजा बंद था। धक्का दिया तो दरवाजा खुला। अंदर देखा कि बहन साड़ी के फंदे पर झूल रही है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 06:21 PM (IST)
झरिया अंचल का तिसरा थाना ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, तिसरा। धनबाद के तिसरा थाना क्षेत्र के एमओसीपी निवासी असंगठित मजदूर की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर तिसरा थाना के प्रशिक्षु थानेदार आशीष कुमार यादव, निर्मल बरजू मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटना के बाद परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। लड़की की चार महीने बाद अक्टूबर में शादी होने वाली थी।

loksabha election banner

मृतक के पिता ने बताया कि वे और उनकी पत्नी काम करने के लिए सुबह बेलगढिया चले गए थे। वहां पर पुत्री के आत्महत्या की सूचना आसपास के लोगों ने दी। इसके बाद घर आए। घर में तीन और छोटी पुत्री थी। छोटी बहन का कहना है कि हम लोग नहाने के लिए बगल के पोखरिया में गए हुए थे। पोखरिया से आए तो देखा कि घर का दरवाजा बंद था। धक्का दिया तो दरवाजा खुला। अंदर देखा कि बहन साड़ी के फंदे पर झूल रही है। बाहर निकलकर शोचर मचाया। पिताजी व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस आई। तब तक वह मर चुकी थी। लड़की चार बहन और भाई में बड़ी थी। भाई काफी दिनों से बाहर रहता है।

लड़की की चार महीने के बाद अक्टूबर महीने में शादी थी। झरिया के बनियाहीर में रहने वाले लड़के से शादी तय हुई थी। वह झरिया के एक स्कूल से पढती थी। मृतक के पिता ने पुलिस के सामने बयान दिया कि घर में कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। बेटी ने फांसी क्यों लगाई ? यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.