इस सर्दी खूब लीजिए लहसुन का आनंद, इतने रुपये हो गया सस्ता
दुकानदारों की माने तो हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष लहसुन के भाव में तीस प्रतिशत की गिरावट आई है। विगत वर्ष सर्दी के मौसम में जो लहसुन 140 रूपये तक पहुंच गया था। वही इस बार वह लहसुन का भाव 100 से 110 रूपये तक रह गया है।

संवाद सहयोगी, झरिया। सर्दियों का मौसम आ गया है। लोग इस मौसम में ज्यादातर हरी सब्जियों का सेवन करते है। धीरे धीरे बाजार पटरी में वापस लौट रही है। सब्जियों के भाव धीरे धीरे कम होते जा रहा है। जानकारों की माने तो सर्दी के मौसम में यदि हर कोई लहसुन का प्रयोग करे तो शरीर में गर्मी का तापमान बना रहता है। हर वर्ष सर्दी के मौसम में लहसुन के भाव आसमान छू लेते है। पर इस वर्ष लहसुन के भाव काफी कम है। इसकी वजह से लोगों को इस वर्ष लहसुन का प्रयोग करने में अधिक पैसे खर्च करने नही पढ़ेंगे।
लहसुन के भाव में 30 फीसद तक गिरावट
दुकानदारों की माने तो हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष लहसुन के भाव में तीस प्रतिशत की गिरावट आई है। विगत वर्ष सर्दी के मौसम में जो लहसुन 140 रूपये तक पहुंच गया था। वही इस बार वह लहसुन का भाव 100 से 110 रूपये तक रह गया है। वही दुकानदारों ने बताया कि इस वर्ष लहसुन का पैदावार अधिक होने व आवक बढ़ने की वजह से खुदरा बाजार में इसके भाव कम है। एसा अनुमान है कि आने वाले समय में भी इसके भाव कम ही रहेंगे। दुकानदारों ने बताया कि सबसे अच्छा लहसून राजस्थान का होता है। वहां का लहसून की मांग अधिक होती है और बाजार में उसका भाव अधिक होता है। मध्य प्रदेश व यूपी से भी लहसून की गाड़ियों झरिया सब्जी मंडी में पहुंचती है। राजस्थान का लहसुन100 से 110, मध्य प्रदेश का लहसुन 85 से 90, यूपी का लहसुन 65 से 70 रुपये प्रति किलो की दर से झरिया के खुदरा बाजार में बिक रहा है।
लहसुन खाने के फायदे
लहसुन में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिससे यह बीमारियों को लोगों के शरीर से दूर करने में मदद करता है। लहसुन के सेवन करने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी काफी लाभकारी है। लहसुन को यदि खाली पेट खाने से बहुत सारी बीमारियों से बचा जा सकता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल व एंटीफंगल के गुण भी पाए जाते है। लहसुन का प्रयोग करने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।