Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad: लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में जन्मदिन पर लगाया गया नेत्र जांच शिविर

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Sat, 04 Dec 2021 05:43 PM (IST)

    लालमणि बिरधा सेवा आश्रम में आश्रय ले रहे वृद्ध जनों एवं आसपास के लोगों का नेत्र जांच शिविर ए एसजीआई अस्पताल के सहयोग से शनिवार को लगाया गया आश्रम में ...और पढ़ें

    Hero Image
    लालमणि वृद्ध आश्रम में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। (जागरण)

    जासं, धनबाद: लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में आश्रय ले रहे वृद्ध जनों एवं आसपास गांव के लोगों का नेत्र जांच शिविर एएसजी आई अस्पताल के सहयोग से शनिवार को लगाया गया। तथा आश्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार की 5 वर्षीय पुत्री आराध्या राज का जन्म दिन अपने परिवार और मित्रों संग वृद्धजनों के बीच उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में वृद्धजनों के साथ केक काटकर तथा स्वादिष्ट भोजन कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी। मानों उनका परिवार का ही कोई सदस्य का आश्रम में जन्मदिन मनाया जा रहा है। आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कहा आश्रम के सभी माता-पिता के लिए दोहरी खुशी का दिन है। उनकी आंखों की जांच भी हो रही है और एक छोटी बच्ची आराध्या राज का भी जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर आश्रम में बेहद चहल-पहल और खुशी का माहौल था। मौके पर निमाई सिंह क्षेत्र के मुखिया, बबलू पासवान, धर्मेंद्र पासवान, अशोक कुमार, शमीम अहमद, सुरेंद्र साहू, राजीव मिश्रा, श्रीकांत पासवान, फूलविंदर सिंह, संतोष पासवान, मुस्ताक अंसारी, गुरु चरण बासकी, राजेश सिंह, शंकर प्रजापति, सपन ओझा, मो. आसिफ आदि मौजूद थे।