Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ekal Abhiyan: हर खास-ओ-आम 3 जनवरी को सुनेंगे 'एकल के राम', आप भी सुनना चाहते तो 07428745151 पर मिस्डकॉल करें

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Thu, 31 Dec 2020 09:55 PM (IST)

    प्रख्यात हिंदी कवि डॉ. कुमार विश्वास एकल के राम कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति तीन जनवरी 2021 को करेंगे। सायं छह से रात्रि नौ बजे तक नई दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में यह कार्यक्रम होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विशेष रूप से शामिल होंगे।

    Hero Image
    प्रख्यात हिंदी कवि डॉ. कुमार विश्वास एकल के राम कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति करेंगे।

    धनबाद [ आशीष सिंह ]। एकल अभियान का एकल भारत लोक शिक्षा परिषद् तीन जनवरी को हर खास और आम के लिए विशेष आयोजन करने जा रहा है। प्रख्यात हिंदी कवि डॉ. कुमार विश्वास एकल के राम कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति तीन जनवरी, 2021 को करेंगे। सायं छह से रात्रि नौ बजे तक नई दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में यह कार्यक्रम होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके साथ ही एकल अभियान से जुड़े हुए गणमान्य महानुभावों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। धनबाद से भी एकल अभियान से जुड़े सदस्य फेसबुक और यूट्यूब पर लाइव कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर झारखंड से 50 हजार लोग लाइव कार्यक्रम में शामिल होंगे

    एकल फ्यूचर झारखंड के अध्यक्ष आयुष तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग आध्यात्म से जुड़ेंगे। नया वर्ष भारत के सभी लोगों के लिए शांति, ज्ञान और ऊर्जावान भरा रहे, यही कार्यक्रम का उददेश्य है। एकल अभियान को मजबूत करने के लिए एकल भारत लोक शिक्षा परिषद् लगातार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण एवं वनवासी बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले समाज के दानवीर, प्रबुद्ध महानुभाव एवं शिक्षा प्रेमियों के सहयोग से आज देश के अधिकांश भागों में एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं। झारखंड से लगभग डेढ़ लाख लोग इस कार्यक्रम के गवाह बनेंगे। उत्तर झारखंड से 50 हजार लोग लाइव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    धनबाद के 15 हजार लोग कार्यक्रम से जुड़ेंगे

    अकेले धनबाद से 15 हजार लोग एकल के राम कार्यक्रम सुनेंगे। धनबाद एकल अभियान के उत्तर झारखंड संभाग में आता है। झारखंड से हजारों की संख्या में भी लोग इस कार्यक्रम में विजुअल मंच से जुड़ेंगे। एकल के राम कार्यक्रम को झारखंड में भी सफल बनाने एवं प्रभु श्री राम के वास्तविक जीवनचरित्र को लोगों तक पहुंचाकर एकल को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश से एकल अभियान की समिति, कार्यकर्ता एवं युवा समिति एकल फ्यूचर सक्रिय स्तर पर इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर सफल बनाने में लगी है। एकल के राम के कार्यक्रम के पंजीकरण के निमित आमजन 07428745151 पर मिस्डकॉल कर सकते हैं।

    झारखंड के 60 विद्यालयों से हुई थी शुरुआत

    एकल अभियान देश में अग्रणी सामाजिक संगठन के रूप में करोड़ों गरीब ग्रामवासियों के शैक्षणिक एवं सामाजिक सशाक्तिकरण हेतु समर्पित है। यह अभियान एक गांव, एक शिक्षक, एक विद्यालय के सिद्धान्त पर संचालित हो रहा है। 1988 में झारखंड में 60 विद्यालयों से शुरू हुआ एकल अभियान आज एक लाख से अधिक विद्यालयों तक पहुंच चुका है। इसमें समाज के कुल 28 लाख से अधिक बच्चे एकल के ज्ञान पुंज से प्रकाशित हो

    यह है एकल विद्यालय

    एक गांव में एक शिक्षक के जरिए एक विद्यालय का संचालन किया जाता है। जिसमें उसी गांव के 25-30 विद्यार्थी नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षा के साथ-साथ आरोग्य, विकास, स्वाभिमान, जागरण तथा संस्कार शिक्षा के माध्यम से गांव का सर्वांगिण विकास का कार्य भी किया जा रहा है। समाज के कमजोर एवं असहाय वर्ग के बच्चे पंचमुखी शिक्षा ग्रहण करते हैं। एकल विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करके ये बच्चे आने वाले समय में राष्ट्र और समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे। एकल विद्यालय द्वारा प्राथमिक शिक्षा दिए जाने से बालकों में राष्ट्र भक्ति की भावना प्रबल हुई है। यह राष्ट्र निर्माण की बुनियाद को मजबूत कर रही है। एकल विद्यालय स्वामी विवेकानंद के इस वाक्य को चरितार्थ करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बच्चे विद्यालय नहीं जा सकते तो विद्यालयों को बच्चों तक पहुंचना होगा।

    comedy show banner
    comedy show banner