Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द शुरू होगा गोल बिल्डिग से बिनोद बिहारी महतो चौक तक आठ लेन का काम

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jan 2021 06:10 AM (IST)

    भुईफोड़ के गोल बिल्डिग से बिनोद बिहारी महतो चौक तक लगभग 12 किमी आठ लेन सड़क का काम जल्द शुरू होगा। सड़क निर्माण करने वाली शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी काम करने के लिए राजी हो गई है। झारखंड सड़क प्राधिकरण के प्रोजेक्ट हेड के साथ कंपनी प्रतिनिधियों की बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है।

    Hero Image
    जल्द शुरू होगा गोल बिल्डिग से बिनोद बिहारी महतो चौक तक आठ लेन का काम

    जागरण संवाददाता, धनबाद : भुईफोड़ के गोल बिल्डिग से बिनोद बिहारी महतो चौक तक लगभग 12 किमी आठ लेन सड़क का काम जल्द शुरू होगा। सड़क निर्माण करने वाली शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी काम करने के लिए राजी हो गई है। झारखंड सड़क प्राधिकरण के प्रोजेक्ट हेड के साथ कंपनी प्रतिनिधियों की बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है। बैठक के परिणाम सकारात्मक आए हैं और कंपनी ने सड़क निर्माण करने वाले विशेषज्ञ और मशीनें मंगवानी शुरू कर दिया है। काम शुरू करने की तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है अगले हफ्ते से काम शुरू हो जाएगा। गोल बिल्डिग से कतरास के कांको मठ तक 20 किमी सड़क को आठ लेन के रूप में विकसित किया जाना है। इसमें तकरीबन 12 किमी हिस्सा शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी और शेष हिस्से का निर्माण त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। त्रिवेणी नवंबर के अंतिम सप्ताह से ही काम शुरू कर चुकी है। शिवालय ने परियोजना में विलंब होने के कारण पहले काम न करने की इच्छा जता दी थी। पर अब वह भी मान गई है। गोल बिल्डिग से बिनोद बिहारी चौक पर बेहद खतरनाक हो चुकी सड़क : गोल बिल्डिग से बिनोद बिहारी चौक तक सड़क बेहद खतरनाक हो चुकी है। आठ लेन बनाने के लिए सड़क के किनारों पर अलग-अलग जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए थे। कोरोना की वजह से जून से काम बंद हो गया और गड्ढे जस के तस पड़े हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले दिनों गड्ढों से बचने के चक्कर में पश्चिम बंगाल से आई बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर भी हो चुकी है। हालांकि रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा नहीं हुआ। कई जगहों पर गड्ढों में जलजमाव की वजह से छोटे तालाब जैसी स्थिति बन गई है। मकर संक्रांति समेत अन्य छुट्टियों की वजह से काम शुरू नहीं हो सका था। कामगार छुट्टी पर थे। इससे त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन की गति भी धीमी थी। अब शीघ्र दोनों कंपनियां काम शुरू कर देंगी।

    - मधुरेश वर्मा, प्रोजेक्ट हेड

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner