Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Dhanbad News: ईद मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था बदली, इन रूट से गुजरेंगे वाहन

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    धनबाद में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाले जाएंगे जिसके चलते पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है और कुछ मार्गों पर वाहनों का परिचालन सीमित रहेगा। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

    Hero Image
    ईद मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था बदली। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, धनबाद। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज शहर के विभिन्न इलाकों से जुलूस निकाला जाएगा। सुरक्षा और यातायात सुचारु रखने के लिए धनबाद पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए हैं। सुबह से ही प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन सीमित रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैंकमोड़ से गया पुल होकर श्रमिक चौक तक का रास्ता कार्यक्रम की समाप्ति तक पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने अपील की है कि लोग निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

     जानिए किस रास्ते से चलें

    आटो-टोटो- ई-रिक्शा-

    • राजगंज, बरवाअड्डा: गोल बिल्डिंग, सिटी सेंटर, पूजा टाकीज, डीआरएम चौक।
    • गोविंदपुर, बलियापुर, निस्सा: यही मार्ग से जाएंगे।
    • कतरास, पुटकी : केंदुआडीह: मटकुरिया चेकपोस्ट, धनसार चौक, हावड़ा मोटर, रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर
    • सिंदरी, झरिया: धनसार चौक हावड़ा मोटर रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर।
    • भूली,बिनोद बिहारी चौक: आजाद चौक, सिटी सेंटर, पूजा टाकीज, डीआरएम चौक।
    • सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुभाष चौक से श्रमिक चौक व बैंक मोड़ की ओर आटो-टोटो बंद।

    बसों के परिचालन रूट

    • सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक बरटांड़ आने-जाने वाली बसें सिटी सेंटर, पूजा टाकीज, श्रमिक चौक, बैंकमोड़ से नहीं गुजरेंगी।
    • बोकारो–रांची रूट: करकेंद मोड़ – लोयाबाद बाजार, पांडेयडीह, विनोद बिहारी चौक, बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़, बरटांड़।
    • सिंदरी–झरिया रूट: इंदिरा चौक, कतरास मोड़, केंदुआ, करकेंद मोड़, बरटांड़।

    पुलिस ने की आम जनता से अपील

    • बंद मार्गों पर जाने से बचें।
    • यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
    • अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, जाम की आशंका नहीं।