पूर्व मध्य रेल में 'जुगाड़ ट्रांसफर' पर लगा रेड सिग्नल, अब सख्ती
East Central Railway ने ट्रांसफर-पोस्टिंग में 'जुगाड़' पर रोक लगाने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। अब बिना कार्मिक ...और पढ़ें

पूर्व मध्य रेलवे। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे में ट्रांसफर- पोस्टिंग की जुगाड़ व्यवस्था पर ब्रेक लग गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल मुख्यालय ने धनबाद समेत सभी रेल मंडलों को पत्र जारी कर दिया है। वरीय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों के अस्थाई ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न मंडलों से कई शिकायतें मिली हैं। यह प्रथा नियमों के अनुरूप नहीं है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।
देखा गया है कि कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान बिना कार्मिक विभाग की सहमति के अस्थाई रूप से ट्रांसफर पोस्टिंग की जा रही है। कोई भी अस्थाई ट्रांसफर पोस्टिंग अब सक्षम अधिकारी की मंजूरी और कार्मिक विभाग के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना नहीं होगा।
सभी सीनियर सीनियर डीईई (आपरेशन)को सख्ती से यह सुनिश्चित करना होगा कि बिना पूर्व अनुमोदन और कार्मिक विभाग की उचित भागीदारी के कोई अस्थाई ट्रांसफर नहीं किए जाएं।
यह भी पढ़ें- MCL का IPO लाने का रास्ता साफ, कोल इंडिया बेचेगी 10% हिस्सेदारी
यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, धनबाद होकर झंझारपुर और प्रयागराज के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें