दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, धनबाद होकर झंझारपुर और प्रयागराज के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की ...और पढ़ें

दिवाली और छठ की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। दिवाली और छठ की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने कई और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मधुबनी के झंझारपुर के लिए शुक्रवार से धनबाद होकर स्पेशल ट्रेन चलेगी।
रांची से प्रयागराज के रामबाग तक शुक्रवार से स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। गोमो होकर खुर्दा रोड से आनंदविहार के लिए एक-एक फेरे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
इन तिथियों में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
- 08641 Ranchi–Jhanjharpur Special प्रत्येक शुक्रवार छह से 20 नवंबर तक चलेगी। रांची से देर रात 12:30 बजे खुलकर सुबह 4:28 बजे धनबाद और दिन में 3:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।
- 08642 Jhanjharpur–Ranchi Special प्रत्येक शुक्रवार छह से 20 नवंबर तक चलेगी। झंझारपुर से शाम 5:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 8:55 बजे धनबाद एवं दोपहर 2:35 बजे रांची पहुंचेगी।
- 08639 Ranchi–Prayagraj Rambagh Special प्रत्येक शुक्रवार छह से 20 नवंबर तक चलेगी। रांची से शाम 6:25 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।
- 08640 Prayagraj Rambagh–Ranchi Special प्रत्येक शनिवार सात से 21 नवंबर तक चलेगी। प्रयागराज रामबाग से दिन में 10:30 बजे खुलकर देर रात 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।
- 08407 Khurda Road–Anand Vihar Special शनिवार सात नवंबर को चलेगी। खुर्दा रोड से दोपहर 12:15 बजे खुलकर देर रात 2:40 बजे गोमो एवं अगले दिन रात 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
- 08408 Anand Vihar–Khurda Road Special सोमवार नौ नवंबर को चलेगी। आनंद विहार से देर रात 12:30 बजे खुलकर अगले दिन रात 9:35 बजे गोमो एवं सुबह 10:45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- GST प्रणाली में बड़ा अपडेट, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा ई-वे बिल नंबरिंग का प्रारूप
यह भी पढ़ें- धनबाद में धनतेरस पर रईसी का जलवा, ढाई करोड़ की कार और शाही लड्डू ने बढ़ाई रौनक