East Central Railway ने मुंबई, पुणे समेत एक दर्जन ट्रेनों की घोषणा की, धनबाद की सीमा से एक भी ट्रेन नहीं गुजरेगी
ECR ने दुर्गापूजा से छठ तक मुंबई, पुणे समेत कई शहरों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। हालांकि, ...और पढ़ें

मुंबई-पुणे समेत एक दर्जन नई ट्रेनें, धनबाद मंडल को नहीं मिला एक भी रूट। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्गापूजा से छठ तक दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों से वापसी की ट्रेनें नो रूम हो चुकी हैं। वेटिंगलिस्ट टिकट मिलना भी मुश्किल हो रहा है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक बार फिर एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें मुंबई, पुणे, वलसाड समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। पर पूर्व मध्य रेल से जारी स्पेशल ट्रेनों में से एक भी धनबाद ही नहीं बल्कि पूरे रेल मंडल की सीमा छू कर भी नहीं गुजरेगी।
धनबाद और आसपास रहने वाले उत्तर बिहार के लोगों को हर साल छठ स्पेशल ट्रेन राहत देती है। इस बार धनबाद से छठ स्पेशल ट्रेन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। छठ स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव भी अब तक मुख्यालय नहीं भेजा गया है।
वाशिंग पिट पर अत्यधिक दबाव, विस्तारीकरण के बाद ही नई ट्रेन संभव
धनबाद कोचिंग डिपो में वाशिंग पिट सीमित है। पहले से दबाव झेल रहे मौजूदा वाशिंग पिट पर धनबाद से मुंबई, भोपाल, कोयंबटूर और पोत्तनूर अमृत भारत जैसी नियमित ट्रेनों का दबाव और बढ़ गया है।
धनबाद से बक्सर, सहरसा, न्यू जलपाईगुड़ी जैसी प्रस्तावित ट्रेनें वाशिंग पिट के विस्तारीकरण के बाद भी चलाई जा सकेंगी। वाशिंग पिट में अत्यधिक दबाव के कारण ही गोमो से बक्सर के बीच ट्रेन चलाने की योजना थी। हालांकि फिलहाल योजना ठंडे बस्ते में है।
बिहार के लिए इन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक, दानापुर-लोकमान्य तिलक, रक्सौल-लोकमान्य तिलक, सहरसा-लोकमान्य तिलक, दानापुर-पुणे, मुजफ्फरपुर-हड़पसर (पुणे), समस्तीपुर-श्रीगंगानगर, दरभंगा-अहमदाबाद, दानापुर-वलसाड, पटना-मदार, दानापुर-भगत की कोठी, दानापुर-सोगरिया।
बंद हो चुकी धनबाद से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
धनबाद-जम्मू स्पेशल, धनबाद-दिल्ली स्पेशल, धनबाद-चंडीगढ़स्पेशल, धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल, धनबाद-उधना स्पेशल।
धनबाद से खुलने व गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें
धनबाद-शकूर बस्ती, धनबाद-सोगरिया तथा कोलकाता-कानपुर, कोलकाता-आगरा कैंट, रांची-अलीपुरद्वार व कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल।
यह भी पढ़ें- Seva Joyti Yatra की मशाल से झुलसे भाजपा सांसद के भाई विधायक शत्रुघ्न महतो, कार्यकर्ताओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
यह भी पढ़ें- बंगाल के जवाब में मैथन सीमा पर झारखंड पुलिस का चेकपोस्ट, कोयला-लोहा की जांच शुरू
रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु निम्नलिखित त्योहार विशेष रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार संचालित की जाएगी : #SpecialTrain https://t.co/nkVxHGeICN
— East Central Railway (@ECRlyHJP) September 25, 2026
