Blackout की ओर बढ़ रहा झारखंड का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, डीवीसी ने बिजली आपूर्ति ठप करने की दी चेतावनी
झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JSBVNL) राज्य के धनबाद समेत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के ज्यादातर जिलों में डीवीसी से बिजली खरीदकर आपूर्ति करती है। जेएसबीवीएनएल पर डीवीसी का बिजली बिल के एवज में करीब पांच हजार करोड़ रुपये का बकाया है।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के लाखों उपभोक्ता बिजली कटाैती का सामना कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में डीवीसी द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम मिलाकर 4 घंटे तक बिजली कटाैती की जा रही है। अब डीवीसी ने दबाव को बढ़ाते हुए बकाया वसूली के लिए झारखंड सरकार को चेतावनी दी है। अगर जल्द बकाया बिल का भुगतान नहीं हुआ तो बिजली की आपूर्ति ठप कर दी जाएगी। ऐसे में झारखंड सरकार और दामोदर घाटी निगम (DVC) के बीच समझौता नहीं हुआ तो धनबाद समेत झारखंड के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JSBVNL) राज्य के धनबाद समेत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के ज्यादातर जिलों में डीवीसी से बिजली खरीदकर आपूर्ति करती है। जेएसबीवीएनएल पर डीवीसी का बिजली बिल के एवज में करीब पांच हजार करोड़ रुपये का बकाया है। डीवीसी ने बकाया वसूली के लिए झारखंड सरकार पर दबाव बना रखा है। इससे तहत फिलहाल चार घंटे की कटाैती की जा रही है। अब डीवीसी ने पूरी तरह से बिजली की आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी है। डीवीसी का पत्र झारखंड सरकार के पास पहुंच गया है। डीवीसी की यह चेतावनी झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के झटका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।