Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navratri 2025 Holiday: बच्चों की हो गई मौज, नवरात्र में यहां हुई पूरे 9 दिनों की छुट्टियां

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 02:14 PM (IST)

    धनबाद में दुर्गा पूजा की धूम 22 सितंबर से शुरू हो रही है जिसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों की घोषणा हो गई है। निजी स्कूलों में 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा जबकि सरकारी स्कूलों में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा।

    Hero Image
    नवरात्र में यहां हुई पूरे 9 दिनों की छुट्टियां

    जागरण संवाददाता, धनबाद। नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इसके साथ ही धनबाद पूजोत्सव में रंग जाएगा। निजी व सरकारी स्कूलों ने भी दुर्गा पूजा को लेकर अवकाश की घोषणा की दी है।

    अधिकतर स्कूलों में 27 सितंबर से पांच अक्टूबर तक छुट्टी होगी। रविवार को लेकर स्कूलों में नौ दिनों का पूजा अवकाश होगा। सरकारी स्कूलों में सिर्फ चार दिन 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक छुट्टी दी गई है।

    आईसीएसई स्कूलों में 27 सितंबर से दो अक्टूबर तक छह दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। अधिकतर निजी स्कूल छह अक्टूबर को खुल जाएंगे।

    बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 28 सितंबर से तीन अक्टूबर तक पूजा अवकाश है। इसके साथ ही 22 सितंबर को कलश स्थापना की भी छुट्टी रहेगी।

    स्कूलों में कब से कब तक दुर्गा पूजा अवकाश

    • दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर : 27 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई : 27 सितंबर से दो अक्टूबर
    • कार्मेल स्कूल धनबाद : 27 सितंबर से दो अक्टूबर
    • धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • द्वारिक मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • केंद्रीय विद्यालय-एक विनोद नगर : 27 सितंबर से छह अक्टूबर
    • सरकारी स्कूल : 28 सितंबर से दो अक्टूबर
    • बड्स गार्डन स्कूल राजगंज : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • क्रेडो वर्ल्ड स्कूल : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल बरवाअड्डा : 27 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड़ : 27 सितंबर से दो अक्टूबर
    • किड्स गार्डन स्कूल झरिया : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • मोंटफोर्ट एकेडमी आमाघाटा : 27 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • श्रीश्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम सरायढेला : 27 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर : 27 सितंबर से पांच अक्टूबर
    • बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय : 28 सितंबर से तीन अक्टूबर

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें