Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Durga Puja 2022: शारदीय नवरात्रि पर बन रहे दो खास संयोग, इस समय घट स्थापित करना माना जाता बेहद शुभ

    By Deepak Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 03 Sep 2022 11:38 AM (IST)

    आदि शक्ति भवानी मां दुर्गा का पर्व शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से आरंभ हो रहा है जो 5 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समाप्त होगा। नवरात्रि का त्‍योहार मां द ...और पढ़ें

    Hero Image
    नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक श्रद्धालु उपवास रखते हैं।

    जागरण संवाददाता, धनबादः आदि शक्ति भवानी मां दुर्गा का पर्व शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से आरंभ हो रहा है, जो 5 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समाप्त होगा। नवरात्रि का त्‍योहार मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा भक्ति भाव से करते हैं। नौ दिनों तक श्रद्धालु उपवास रखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर जगराता, भजन-कीर्तन, गरबा आदि का आयोजन किया जाता है। धनबाद में अभी से इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। जगह-जगह पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। मां दुर्गा की आकर्षक मूर्तियों के निर्माण के लिए बंगाल तक से कारीगर बुलाए गए हैं।

    शारदीय नवरात्र पर बन रहा बेहद खास संयोग

    भुईंफोड़ मंदिर के पुजारी सुभाष पांडेय के अनुसार, शक्ति की उपासना के त्योहार शारदीय नवरात्र पर इस बार बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत शुक्ल और ब्रह्म योग से हो रही है। 26 सितंबर की सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर ब्रह्म योग लग रहा है, जो 27 सितंबर को 6 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं शुक्ल योग की शुरुआत 25 सितंबर को सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर होगी, जो 26 सितंबर को सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

    शारदीय नवरात्र में घट स्थापन का शुभ मुहूर्त

    पुजारी सुभाष पांडेय के अनुसार, 26 सितंबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक का मुहूर्त घट स्थापन के लिए बेहद शुभ है।

    नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की होगी आराधना

    - 26 सितंबर: नवरात्रि के प्रथम दिन मां घट स्थापना व शैलपुत्री की आराधना।

    - 27 सितंबर: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना।

    - 28 सितंबर: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना।

    - 29 सितंबर: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की आराधना।

    - 30 सितंबर: नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना।

    - 1 अक्टूबर: नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा कात्यायनी की आराधना।

    - 2 अक्टूबर: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना।

    - 3 अक्टूबर: नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की आराधना।

    - 4 अक्टूबर: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाएगी।