विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद से दुर्ग-बरौनी स्पेशल ट्रेन: दिवाली-छठ पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:50 PM (IST)

धनबाद होकर दुर्ग से बरौनी के बीच दिवाली और छठ के दौरान साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

वाया धनबाद चलेगी दुर्ग-बराैनी स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)

वाया धनबाद चलेगी दुर्ग-बराैनी स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर दुर्ग से बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। 08755 दुर्ग-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को चार से 18 नवंबर तक चलेगी।

दुर्ग से सुबह 10:30 पर खुल कर अगले दिन तड़के 4:05 पर धनबाद तथा दोपहर 12:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। 08756 बरौनी-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को पांच से 19 नवंबर तक चलेगी। बरौनी से दिन में 3:30 पर खुल कर रात 11:35 पर धनबाद एवं अगले दिन रात 11:05 पर दुर्ग पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, भाटपारा, बिलासपुर, चंपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा व किउल में होगा। दिवाली व छठ के दौरान छत्तीसगढ़ व ओडिशा से लौटने वाले यात्रियों को स्पेशल ट्रेन राहत देगी।

धनबाद-सिंदरी टाउन-धनबाद पैसेंजर कल तक रद

धनबाद से सिंदरी टाउन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का दोनों ओर से एक-एक फेरा पांच नवंबर तक रद कर दिया गया है।

धनबाद से दिन में 11:30 पर खुलने वाली 53334 धनबाद-सिंदरी टाउन पैसेंजर तथा दोपहर 1:40 पर सिंदरी टाउन से खुल कर आनेवाली 53327 सिंदरी टाउन-धनबाद पैसेंजर गुरुवार तक रद रहेगी। सिंदरी मार्शलिंग यार्ड में विकास कार्याें के कारण ट्रेन रद रहेगी।

यह भी पढ़ें- धनबाद में टला बड़ा रेल हादसा: गलत ट्रैक पर दौड़ी गोमो-आसनसोल मेमू, चालक ने बचाई जान

यह भी पढ़ें- BCCL की मुनीडीह कोलियरी को मिला 5-स्टार सम्मान, भूमिगत खदानों में नौवां स्थान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।