Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dumka Minor Girls Murder: किशोरी की तस्‍वीर पोस्ट करने वाले मुख्तार खान पर कांग्रेस की चुप्पी से उठ रहे सवाल

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2022 05:36 PM (IST)

    इधर मुख्तार खान को इंटरनेट मीडिया पर जमकर ट्राेल किया जा रहा है। मुख्तार खान झरिया नगर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के वाट्सएप ग्रुप पर यह पोस्ट शुक्रवार की शाम को डाला है। इसके अलावा उन्होंने मिशन भैया एचीवड वाट्सएप ग्रुप में भी यह पोस्ट डाला है।

    Hero Image
    इधर मुख्तार खान को इंटरनेट मीडिया पर जमकर ट्राेल किया जा रहा है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

    जागरण संवाददाता, धनबाद : दुमका में जिस किशोरी को पेट्रोल छिड़ककर जलाकर मार डाला गया, उसी किशोरी की हत्यारे शाहरूख के साथ फोटोशाप्ड तस्वीर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुख्तार खान ने कांग्रेस से जुड़े दो वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया था। इसे लेकर मुख्तार खान और कांग्रेस की किरकिरी हो गई है। इससे बचने के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति एवं धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का ऐलान किया था। एक सप्ताह बाद भी न तो कांग्रेस ने कोई कमेटी बनाई और न ही मुख्तार खान को तलब किया। कांग्रेस की इस चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा महानगर के उपाध्यक्ष उमेश यादव ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। वोट के लिए मुख्तार खान पर कांग्रेस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका जोरदार विरोध किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर मुख्तार खान को इंटरनेट मीडिया पर जमकर ट्राेल किया जा रहा है। मुख्तार खान झरिया नगर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के वाट्सएप ग्रुप पर यह पोस्ट शुक्रवार की शाम को डाला है। इसके अलावा उन्होंने मिशन भैया एचीवड वाट्सएप ग्रुप में भी यह पोस्ट डाला है। झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह इस ग्रुप की एडमिन हैं। बाद में विवाद बढ़ने पर मुख्तार खान ने अपने पोस्ट को हटा दिया है। इस बीच ग्रुप के ही किसी सदस्य ने इसका स्क्रीन शाट लेकर वायरल कर दिया था।

    बहरहाल, मुख्तार खान के इस पोस्ट से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है। पहले से ही कांग्रेस पर दुमका की इस बेटी की हत्या का विरोध नहीं करने का आरोप लगता रहा है। मुख्तार खान का मुद्दा उठाकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। आरोप लगाया है कि इस पोस्ट से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।