Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad Crime News: कमजोर अनुसंधान के कारण नहीं हो पा रहा है केस का खुलासा, ऐसे मामलों पर मुख्यालय रखेगा नजर

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Sat, 25 Sep 2021 03:55 PM (IST)

    जिला पुलिस के कमजोर अनुसंधान के कारण धनबाद के कई केस का खुलासा नहीं हो पा रहा है।बड़े मामलों में पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। हत्या डकैती जैसे मामलों में पुलिस जस की तस खड़ी है।

    Hero Image
    जिला पुलिस के कमजोर अनुसंधान के कारण धनबाद के कई केस का खुलासा नहीं हो पा रहा है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

    जागरण संवाददाता,धनबाद: जिला पुलिस के कमजोर अनुसंधान के कारण धनबाद के कई केस का खुलासा नहीं हो पा रहा है।बड़े मामलों में पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। हत्या , डकैती जैसे मामलों में पुलिस जस की तस खड़ी है। ऐसे ही केस का खुलासा नहीं होने वाले मामलों पर अब पुलिस मुख्यालय नजर रखेगा। ऐसे मामले में केस आइयों नप भी सकते है। इसकी तैयारी पुलिस मुख्यालय द्वारा कर ली गयी है। अगले माह से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसमें बिना सबूत के कोर्ट से बरी होने वाले मामलों में भी मुख्यालय की नजर रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ मामले जिसका खुलासा नहीं कर पायी धनबाद पुलिस

    13 अक्तूबर 2018: सरायढेला साव पाड़ा निवासी कोलकर्मी रामचंद्र प्रसाद की हत्या का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पायी है। मामले में अवैध संबंध की बात सामने आयी थी।जांच करने के बाद पुलिस को इस एंगल में कुछ नहीं मिला था।रामचंद्र पासवान शराब का भी आदि था।पुलिस ने उसके दोस्तों से भी पुछताछ की थी, मगर अभी तक मामले का उद्भेदन पुलिस नहीं कर पायी है।

    22 जून 2019: 22 जून को हटिया के एक बैग व्यवसायी चीरागोड़ा शमशान रोड संजय रवानी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।मृतक के परिजनों ने सूरज कुमार डे व सुनील कुमार नामक दो संदिग्धों पर हत्या की आशंका जताई थी।घटना के पीछे पुलिस जमीन विवाद या प्रेम प्रसंग की आशंका मानते हुए छानबीन कर रही थी। मगर इस मामले में भी पुलिस जस की तस पड़ी है।

    comedy show banner