दीपावली पर घर आना है तो देर न करें! दिल्ली से धनबाद की इन ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी, देखें वेटिंग लिस्ट
Delhi To Dhanbad Train Ticket: दीपावली के करीब आने से दिल्ली से धनबाद जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट ...और पढ़ें

दीपावली के लिए दिल्ली से धनबाद ट्रेनों में भीड़।
HighLights
दीपावली के लिए दिल्ली से धनबाद ट्रेनों में भीड़।
प्रमुख ट्रेनों में टिकटों की लंबी वेटिंग लिस्ट।
डिजिटल डेस्क, धनबाद। Delhi To Dhanbad Train Ticket: दीपावली का त्योहार नजदीक आ गया है। इस बार 8 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में दिल्ली और आसपास के शहरों में रहने वाले झारखंड के लोगों के पास अब घर लौटने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। खासकर धनबाद आने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की तैयारी जल्द करनी होगी।
त्योहार के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए घर पहुंचना चाहते हैं। नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली में रहने वाले धनबाद के लोगों के लिए ट्रेन यात्रा का प्रमुख साधन है। ऐसे में आखिरी समय में टिकट की व्यवस्था करना परेशानी बढ़ा सकता है।
दिल्ली से धनबाद आने वाली प्रमुख ट्रेन
नेताजी एक्सप्रेस NETAJI EXPRESS (13052) - नेताजी एक्सप्रेस 13052 एककालका (KLK) से हावड़ा जंक्शन (HWH) तक रोज़ाना चलने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेन है।
बाड़मेर - हावड़ा एसएफ एक्सप्रेस BME HWH SF EXP (12324) - यह एक पूर्वी रेलवे द्वारा संचालित सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है।
बीकेएन हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस BKN HWH SF EXP (12372) - यह ट्रेन बीकानेर – हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेसजो बीकानेर जंक्शन (BKN) से हावड़ा जंक्शन (HWH) तक चलती है।
सियालदह राजधानी एक्सप्रेस SEALDAH RAJDHNI (12314) - यह एक ईस्टर्न रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली डेली प्रीमियम सुपरफास्ट ट्रेन, जो नई दिल्ली को कोलकाता (सियालदह) से जोड़ती है।
नई दिल्ली - हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस HWH RAJDHANI (12302) - यह एक नई दिल्ली से हावड़ा तक चलने वाली एक मशहूर एसी सुपरफास्ट ट्रेन है।
आनंद विहार टर्मिनल – हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस AMRIT BHARAT EXP (13066) - यह ट्रेन दिल्ली से पश्चिम बंगाल के लिए साप्ताहिक चलती है।
एसएसबी धनबाद स्पेशल SSB DHN SPL (03640) - यह एक ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ज़ोन द्वारा चलाई जाने वाली मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन है।
दिल्ली से धनबाद जाने वाली ट्रेनों में टिकटों का वेटिंग स्टेटस
5 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति






6 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति




7 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति




नोट-: ऊपर दी गई टिकटों की स्थिति से संबंधित सभी सूचनाएं 4 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक ट्रैवल सेवा उपलब्ध कराने वाली साइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें- पुणे से रांची आने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 से 7 नवंबर के बीच सिर्फ 2 दिन मिलेगी ट्रेन; जल्द बुक करें टिकट
यह भी पढ़ें- दीपावली पर लुधियाना से रांची आना है तो देर न करें, 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक इन तारीखों में ही मिलेगी ट्रेन
