Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर एफसी टीम की तरफ से किक लगाएंगे धनबाद के दो फुटबॉलर राजकुमार व सुभाष

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 23 Nov 2020 05:25 PM (IST)

    धनबाद के दो युवा फुटबॉलर ने धनबाद का नाम रोशन किया है। ये धनबाद से निकल कर अब राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार है। देश के सबसे महंगे फुटब ...और पढ़ें

    Hero Image
    जमशेदपुर एफसी टीम की तरफ से किक लगाएंगे धनबाद के दो फुटबॉलर राजकुमार व सुभाष

    मैथन : धनबाद के दो युवा फुटबॉलर ने धनबाद का नाम रोशन किया है। ये धनबाद से निकल कर अब राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार है। देश के सबसे महंगे फुटबॉल टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग के लिए इनका चयन हुआ है। धनबाद के राजकुमार महतो और सुभाष बरुआ का चयन जमशेदपुर एफसी ने किया है। जमशेदपुर एफसी इंडियन सॉकर लीग में खेल रहा है। राजकुमार महतो डिगवाडीह के ऊपर डुमरी और सुभाष बरुआ जामाडोबा टाटा अस्पताल के समीप के रहने वाले हैं। ये दोनों ही जमशेदपुर स्थित टाटा फुटबॉल एकेडमी से निकले हैं। वर्ष 2016 से 2019 तक टाटा फुटबॉल एकेडमी में फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी साल दोनों को जमशेदपुर एफसी ने अपनी टीम में शामिल किया है। जमशेदपुर एफसी के साथ इन दोनों का एक साल के लिए एग्रीमेंट हुआ है जो कोयलाचल से निकले दोनों युवा फुटबॉलर के लिए बड़ी उपलब्धि है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिगवाडीह फीडर सेंटर से निकल यहा पहुंचे : राजकुमार महतो और सुभाष बरुआ ने फुटबॉल का डिगवाडीह फीडर सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह फीडर सेंटर युवा प्रतिभाओं को तराशने का काम करता है। वर्ष 2010 से 16 तक यहा फुटबॉल की बारीकिया सीखी। अपनी काबिलियत के बल पर वर्ष 2016 में टाटा फुटबॉल एकेडमी में जगह बनाई। कई प्रतियोगिताओं ने इन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। इसी प्रदर्शन के बदौलत इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। आज के समय में टाटा फुटबॉल एकेडमी देश का प्रमुख प्रशिक्षण सेंटर है। यहा से बड़े-बड़े फुटबॉलर निकल रहे हैं जो आज देश के नामी-गिरामी क्लब के साथ खेल रहे हैं।