विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई के ठगों के जाल में फंसी धनबाद की महिला, 32 लाख वसूलने के बाद तस्वीरें वायरल करने की धमकी; दो गिरफ्तार

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:50 AM (IST)

Dhanbad News: इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर धनबाद की एक महिला को साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया गया है। 

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर धनबाद की महिला से ठगी। (प्रतीकात्मक फोटो)

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर धनबाद की महिला से ठगी। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. धनबाद की महिला से साइबर ठगों ने 32 लाख रुपये ठगे।

  2. आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया।

  3. जमुई के दो आरोपी रवि और देवनंदन कुमार गिरफ्तार हुए।

जागरण संवाददाता, धनबाद। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर हीरापुर की एक महिला को कथित रूप से साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाने का मामला सामने आया है।

महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर अब तक 32 लाख 500 रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा करा लिए हैं। इसके बावजूद आरोपितों की मांग बंद नहीं हुई।

अब वे 10 लाख रुपये और मांग रहे हैं। पैसे नहीं देने पर तस्वीरें सार्वजनिक करने और परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है।

रवि आनंद और देवानंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में महिला की शिकायत पर लक्ष्य पाण्डेय, रवि कुमार सिंह, पिता अशोक सिंह पता- बरट्टा पोस्ट अमरथ थाना जमुई (बिहार), देवनंदन कुमार पिता जनार्दन महतो पता शर्मा गाँव थाना लखीसराय जिला लखीसराय (बिहार), राउफ खान पता कंकरबाग बस स्टैण्ड के बगल में, नितिश कुमार पिता कागेश्वर थाना खैरा जिला जमुई (बिहार) और अशोक पाण्डेय के खिलाफ धनबाद थाना पुलिस ने प्राथमिकी किया है। जिनमे से रवि और देवानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूपीआइ और सीडीएम के माध्यम से लिए रुपये

शिकायत में महिला ने बताया है कि बदनामी के डर से वह अलग-अलग बैंक खातों में यूपीआइ और सीडीएम (कैश डिपाजिट मशीन) के माध्यम से कुल 32 लाख 500 रुपये जमा कर चुकी हैं।

इसके बाद भी 20 नवंबर को आरोपित ने दो लाख रुपये की मांग की। महिला का आरोप है कि लगातार मानसिक दबाव बनाकर उनसे और पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है।

महिला का आरोप है कि उन्हें डरा धमकाकर जान मारने की धमकी देते हुए अब तक बत्तीस लाख रूपया ले लेने एवं 10,00,000/- रूपये अतिरिक्त देने का अनुचित दे रहे हैं।

महिला और उसके भाई ने दो को पकड़ पुलिस के हवाले किया 

महिला के अनुसार, 28 नवंबर को भी 10 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद वह अपने भाई के साथ रांची के बताए गए स्थान पर रुपये देने पहुंचीं। वहां दो युवक मिले, जिन्होंने पैसे लेने की बात कही।

बातचीत के दौरान उन्होंने अपना नाम रवि कुमार सिंह और देवनंदन कुमार बताया। महिला की शिकायत के अनुसार, इस दौरान अन्य आरोपितों के नाम भी सामने आए। दोनो ने उन्हें धनबाद लेकर पहुंचे। जहां दोनों युवकों को पकड़कर धनबाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पूरे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

महिला ने पुलिस से आरोपितों के बैंक खातों की जांच करने, पूरे नेटवर्क का पता लगाने और धमकी देकर रुपये वसूलने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

उनका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह और उनका परिवार मानसिक तनाव में है। अब उन्हें बेटी और परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर भी चिंता सता रही है।

यह भी पढ़ें- धनबाद में अवैध कोयला खनन पर CISF का शिकंजा, 51 विस्फोटक व 39 डेटोनेटर जब्त; 24 मजदूर हिरासत में

यह भी पढ़ें- 'राम-रहीम' की हत्या की सुपारी देने के मामले में धनबाद कोर्ट में पेश हुए सांसद ढुलू महतो, खुद को बताया बेकसूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।