विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में अवैध कोयला खनन पर CISF का शिकंजा, 51 विस्फोटक व 39 डेटोनेटर जब्त; 24 मजदूर हिरासत में

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:57 PM (IST)

CISF ने धनबाद के कैथरडीह जंगल में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 51 विस्फोटक और 39 डेटोनेटर बरामद किए गए। 

कोयले का अवैध खनन करने के आरोप में पकड़े गए मजदूर। (फोटो साैजन्य)

कोयले का अवैध खनन करने के आरोप में पकड़े गए मजदूर। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. कैथरडीह जंगल में अवैध कोयला खनन का बड़ा खुलासा।

  2. सीआईएसएफ ने 51 विस्फोटक और 39 डेटोनेटर बरामद किए।

  3. 24 संदिग्ध मजदूर पकड़े गए, खनन उपकरण भी जब्त।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बीसीसीएल के एरिया-12 (बसंतीमाता) के कैथरडीह जंगल में अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई में सीआइएसएफ ने 51 विस्फोटक और 39 डेटोनेटर बरामद किए हैं।

मौके से ट्रैक्टर सहित कंप्रेसर मशीन, पोर्टेबल जनरेटर और मिट्टी की खुदाई करने वाली मशीन भी जब्त की गई। अभियान के दौरान मिले 24 संदिग्ध मजदूरों को कालूबथान पुलिस के हवाले किया गया।

बताया जाता है कि सीआइएसएफ के डीआइजी मुख्यालय से हर गतिविधियों पर सीधे नजर बनाए हुए है। कोयला के अवैध खनन को लेकर सभी को सख्त निर्देश दिया है। साथ ही हर दिन इसकी समीक्षा की जा रही है।

एरिया-12 के झारखंड क्षेत्र के चिरकुंडा, पंचेत और कालूबथान थाना क्षेत्रों में अवैध कोयला खनन का मामला धीरे-धीरे सामने आ रहा है।

डमरीजोड़, लुचीबाद, कारगिल, पलिसया, कैथराडीह और जामदेही सहित कई इलाकों में अवैध खनन की गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कैथरडीह में विस्फोटक और खनन उपकरणों की बरामदगी ने इस पूरे मामले को गंभीर बना दिया है।

सीआइएसएफ ने 28 नवंबर को बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में 13 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आकाशकिनारी के सलानपुर परियोजना के पास से 670 किलो अवैध कोयला जब्त किया गया।


बरौरा में दो, महुदा में एक तथा निचितपुर में एक अवैध मुहाने और रास्ते को भरकर बंद कराया गया। बसंतीमाता के कैथरडीह जंगल में 50-60 फीट गहरे छह अवैध कुआंनुमा मुहानों की भराई की गई।

सिजुआ क्षेत्र में ड्रोन से खदानों और संवेदनशील स्थलों की निगरानी की गई।
अवैध कोयला परिवहन रोकने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नाकेबंदी कर 133 वाहनों की जांच की गई।

सीआइएसएफ ने अवैध खनन, कोयला चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान तेज किया है।

कोयले के अवैध कारोबारियों पर सीआइएसएफ की नजर

सीआइएसएफ की टीम लगातार अवैध कोयला के कारोबार में लगे कारोबारी पर नजर है। कई लोगों के नाम भी सामने आए है। उनका सत्यापन किया जा रहा है।

सीआइएसएफ ने इससे पहले भी डुमरीजोड़, लुचीबाद, कारगील क्षेत्र में छापामारी कर बड़े पैमाने पर ट्रक्टर, डीजे मशीन , मोटर साइकिल जब्त कर पंचेत थाना को दिया था। उस मामले में भी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- 'राम-रहीम' की हत्या की सुपारी देने के मामले में धनबाद कोर्ट में पेश हुए सांसद ढुलू महतो, खुद को बताया बेकसूर

यह भी पढ़ें- भारतीय रेल स्वच्छता रिपोर्ट: एनसीआर नंबर वन, ईसीआर 17वें स्थान पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।