Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad Weather Update: ना तेज धूप और ना ही तेज बारिश... मौसम के बदलते रंग के बीच धनबाद में मनेगा दुर्गाेत्सव

    धनबाद में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। सुबह से ही आसमान में बादल छा रहे हैं। धूप-छांव की लुकाछिपी चल रही है। कभी-कभी हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं। तेज धूप नहीं खिलने से पसीने से तर करने वाली गर्मी भी नहीं झेलनी पड़ रही है।

    By JagranEdited By: Deepak Kumar PandeyUpdated: Tue, 27 Sep 2022 02:04 PM (IST)
    Hero Image
    मौसम में आ रहे बदलाव का कारण बंगाल की खाड़ी में बादलों की सक्रियता है।

    जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। सुबह से ही आसमान में बादल छा रहे हैं। धूप-छांव की लुकाछिपी चल रही है। कभी-कभी हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं। तेज धूप नहीं खिलने से पसीने से तर करने वाली गर्मी का सामना भी नहीं करना पड़ रहा है। दुर्गाेत्सव में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने ही संभावना जताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के मुताबिक, दुर्गापूजा के दौरान अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी तेज धूप या तेज बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। बादलों की आवाजाही रहने के बीच हल्की बारिश की संभावना बनेगी। कुल मिलाकर उत्सव के माहौल में रमे शहर वासियों के पूजा भ्रमण की प्लानिंग पर बारिश खलल नहीं डालेगी। 

    बंगाल की खाड़ी की गतिविधियों पर मौसम विज्ञानियों की नजर

    मौसम में आ रहे बदलाव का कारण बंगाल की खाड़ी में बादलों की सक्रियता है। मानसून के लौटने वाले बादल बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने से साइक्लोनिक सर्कुलेशन जैसी परिस्थिति बनती है और लो प्रेशर जन्म लेता है। यही वजह है कि मौसम विज्ञानी लगातार खाड़ी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में बादलों की सक्रियता बढ़ी तो धनबाद का मौसम भी प्रभावित हो सकता है।

    12 से 15 अक्टूबर के बीच विदा ले सकता है मानसून

    मानसून की विदाई अक्टूबर के मध्य तक हो जाती है। धनबाद में 12 से 15 अक्टूबर तक मानसून विदा लेता है। इस बार भी इसी अवधि में मानसून के विदा लेने की संभावना जताई गई है। मानसून के अध्ययनकर्ता डा. एसपी यादव बता रहे हैं कि वर्तमान में खाड़ी में किसी बड़े हलचल के संकेत नहीं मिल रहे हैं। पूरी संभावना है कि दुर्गापूजा में भी बादल छाए रहेंगे पर तेज बारिश नहीं होगी। 

    अब तक सामान्य से 30 फीसद कम बारिश

    धनबाद में एक जून से 26 सितंबर तक मानसून की सामान्य बारिश 1044.7 मिलीमीटर होती है। इस बार बारिश का ग्राफ नीचे है। सामान्य से 30 फीसद कम 728.1 मिलीमीटर बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया है। मानसून की अवधि अब खत्म होनेवाली है। ऐसे में इस बार सामान्य से कम बारिश की ही संभावना है।