Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद के मौसम का हाल: अभी और बढ़ने वाली है ठंड, 17 से 30 दिसंबर के बीच 5 डिग्री पर जाएगा रात का तापमान

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Fri, 17 Dec 2021 11:27 AM (IST)

    पिछले कई दिनों से ठंड अपना असर दिखा रही है। सुबह हल्की धूप खिल रही है और दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। शाम ढलने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। रात का तापमान 9-10 डिग्री के बीच पहुंच गया है।

    Hero Image
    पिछले कई दिनों से ठंड अपना असर दिखा रही है। सुबह हल्की धूप खिल रही है । (प्रतीकात्‍म तस्‍वीर)

    जागरण संवाददाता, धनबाद: पिछले कई दिनों से ठंड अपना असर दिखा रही है। सुबह हल्की धूप खिल रही है और दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। शाम ढलने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। रात का तापमान 9-10 डिग्री के बीच पहुंच गया है। हालांकि अभी इसमें और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। गुरुवार को मौसम विभाग से जारी 15 दिनों के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 17 से 30 दिसंबर के दौरान तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है। शुक्रवार और शनिवार को भी धनबाद का तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद रविवार को तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 19 दिसंबर को की रात बेहद ठंड होने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठंड में बढ़ोतरी का कारण हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे बर्फीली हवाएं इस ओर आ रही हैं। सर्द हवाओं के आने से सर्दी बढ़ रही है। अगले कई दिनों तक इसका असर बना रहेगा। धनबाद के साथ-साथ इससे सटे आसपास के जिलों में भी ठंड बरकरार रहेगी। जामताड़ा, बोकारो और गिरिडीह समेत पूरे संताल के तापमान में अगले कुछ दिनों में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। दिन के तापमान में भी बढोतरी की संभावना नहीं है। इस पूरे महीने दिन का तापमान 18 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। तापमान में गिरावट से साफ है कि रात के साथ ठंड रहेगी।