Dhanbad Weather: छठ पर कैसा रहेगा मौसम? सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, घाटों पर कुहासा और ठंडी हवाओं का असर
Dhanbad Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, धनबाद और झारखंड में नवंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम में बदलाव दिख ...और पढ़ें

छठ घाटों पर ठंड का रहेगा असर। (सांकेतिक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Weather Today: नवंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम में बदलाव दिखने लगा है। सुबह और रात में हल्की ठंड तो दोपहर में धूप खिलने पर गर्माहट बनी हुई है। सुबह देर तक कुहासा और धुंध की स्थिति भी लगातार बन रही है।
मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में इस पखवाड़े तक राज्य के अधिकतर जिले में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। इस सप्ताह तापमान में गिरावट से ठंड का असर भी बढ़ सकता है। दिवाली के बाद अब छठ के दौरान मौसम को लेकर उत्सुकता है।
विशेषकर शाम और सुबह के अर्घ्य के दौरान मौसम कैसा रहेगा, इस पर सभी की नजर है। मौसम विभाग के अनुसार, इस माह के मध्य तक सुबह कुहासा या कोहरा और ठंडी हवाएं महसूस की जाएंगी। छठ घाटों पर हल्के गर्म कपड़ों के साथ बेहतर होगा।
राज्य के कई जिलों में तापमान में काफी गिरावट आ गई है। अब धीरे-धीरे धनबाद और आसपास भी ठंड का असर बढ़ेगा। दिन में धूप तो शाम ढलते ही सर्द हवाएं दस्तक देंगी। रात गहराने के साथ ठंड का असर भी बढ़ेगा।
कल तक छाए रह सकते हैं आंशिक बादल
आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्से से झारखंड तक ट्रफ हुआ है। इसके प्रभाव से आंशिक बादल छा रहे हैं। अगले दो दिन तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन या वर्षा होने का अनुमान है। मौसम साफ होते ही तापमान में गिरावट शुरू होगी। इससे ठंड का असर बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस के लिए 15 नवंबर से शीतकालीन वर्दी अनिवार्य, 10 मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश
यह भी पढ़ें- धनबाद-रक्सौल छठ स्पेशल ट्रेन को मंजूरी, पटना तक सफर के लिए चुकाना होगा दोगुना किराया
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।