विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad Election Result: वासेपुर की गिनती खत्म होने के बाद धनबाद में पलट गई बाजी, BJP के राज सिन्हा लगाई हैट्रिक

Published: Sat, 23 Nov 2024 07:15 AM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2024 04:20 PM (IST)

धनबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक राज सिन्हा और कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के बीच सीधी टक्कर रही। राज ...और पढ़ें

भाजपा विधायक व प्रत्याशी राज सिन्हा एवं कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के बीच सीधी टक्कर
भाजपा विधायक व प्रत्याशी राज सिन्हा एवं कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के बीच सीधी टक्कर

HighLights

  1. भाजपा ने राज सिन्हा को बनाया प्रत्याशी
  2. कांग्रेस ने अजय दुबे पर जताया भरोसा

डिजिटल डेस्क, धनबाद। भाजपा के राज सिन्हा ने तीसरी बार धनबाद विधानसभा सीट पर कमल खिला दिया। राज को 1,36,336 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को पराजित किया। अजय को 87,595 वोट मिले। तीसरे स्थान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सपन कुमार मोदक रहे। उन्हें 16,664 मत मिले। राज ने 48,741 मतों से जीत हासिल की।

शुरुआती दौर में अजय की ओर से मिल रही कांटे की टक्कर देख भाजपाइयों का दिल भी डोल रहा था। छह राउंड के बाद जब घोषणा हुई कि अजय कुमार दुबे को 37,366 और राज सिन्हा को 37,075 वोट मिले। तब कांग्रेसी गदगद हो उठे थे।

पर, वासेपुर के बूथों की गिनती के बाद जब शहर के मतों की गिनती शुरू हुई तो राज सिन्हा की बढ़त बढ़ती चली गई। 15 राउंड में कांग्रेस व भाजपा के बीच पर्याप्त अंतर हो जाता है। कांग्रेस का टेंट खाली होने लगता है। भाजपा के टेंट में खुशी दिखने लगती है।

हिंदू वोटों का ध्रवीकरण बना जीत का प्रमुख फैक्टर

हिंदू वोटों का ध्रवीकरण बना जीत का प्रमुख फैक्टर भाजपा का धनबाद में आक्रामक चुनाव प्रचार रहा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, चिराग पासवान, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डा. प्रेम चंद्र बैरवा, अनुराग ठाकुर आदि आए। इनके शब्दबाण हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने में सफल रहे।

इससे पहले 2014 और 2019 के चुनाव में भी वह शानदार अंदाज में जीते थे। कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा में भी काफी विलंब हुआ, इसके अलावा भाजपा मतदाताओं को यह समझाने में सफल रही कि बेशक कांग्रेस प्रत्याशी धनबाद के हैं, मगर वे यहां समय ही नहीं देते। नतीजा राज सिन्हा के पक्ष में मतदाता उतर गए। वोट प्रतिशत भी बढ़ा कुल वोटों का अजय दुबे को 34.63 प्रतिशत ही मिला। दूसरी ओर राज सिन्हा ने कुल मतों का 53.9 प्रतिशत हासिल कर लिया।

इससे पहले 2019 के चुनाव में कांग्रेस के मन्नान मल्लिक को 39.04 प्रतिशत वोट मिले थे। उस समय राज सिन्हा को 52.31 प्रतिशत वोट मिले थे। ऐसे में साफ है कि पूर्व की तुलना में कांग्रेस का मत प्रतिशत घट गया, वहीं भाजपा का बढ़ गया।