विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के गोविंदपुर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, चाचा पर लगा आरोप

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:51 PM (IST)

धनबाद के गोविंदपुर में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है, जिसमें परिवार ने उसके चाचा पर आरोप लगाया है।

धनबाद के जंगलपुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास। (प्रतीकात्मक फोटो)

धनबाद के जंगलपुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जंगलपुर इलाके में छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के परिवारवालों ने उसके चाचा पर ही घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए गोविंदपुर पुलिस से शिकायत की है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के सहयोग से बच्ची को सोमवार को एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया। परिवारवालों के अनुसार, बच्ची को तकलीफ होने के बाद घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद पूछताछ करने पर बच्ची ने कथित तौर पर अपने चाचा का नाम बताया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है। पुलिस परिवार के लोगों के बयान और बच्ची से मिली जानकारी के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

देर शाम तक आरोपित चाचा की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही थी। पुलिस का कहना है कि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- धनबाद में झरिया से लेकर कतरास तक हो रही कोयले की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

यह भी पढ़ें- धनबाद के सूर्या हाइलैंड सिटी में लाखों की चोरी, दो डुप्लेक्स बने निशाना