विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में झरिया से लेकर कतरास तक हो रही कोयले की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:42 PM (IST)

BCCL के कांटापहाड़ी, धनसार और कन्वेयर क्षेत्रों में बंद खदानों से कोयला चोरी की संदिग्ध गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हुई हैं।

कैमरे में कैद हुई कोयला चोरी की तस्वीर। (फोटो साैजन्य)

कैमरे में कैद हुई कोयला चोरी की तस्वीर। (फोटो साैजन्य)

जागरण संवाददाता, धनबाद। बीसीसीएल बाघमारा, कतरास व झरिया कोयलांचल के कांटापहाड़ी, धनसार व्यू प्वाइंट और कन्वेयर क्षेत्र में बंद व प्रतिबंधित खदान क्षेत्रों से कोयला निकासी की संदिग्ध गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।

बीसीसीएल के पीटीजेड कैमरों में तीन और पांच अक्टूबर को लोगों की आवाजाही, बोरी में कोयला ले जाने तथा हाइवा में लोडिंग जैसी गतिविधियां दिखाई दी हैं।

जांच की जरूरत

स्थानीय लोगों ने ऐसी गतिविधियां लंबे समय से चलने का दावा किया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फुटेज के आधार पर बीसीसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ और संबंधित एजेंसियों से जांच की जरूरत है।

कांटापहाड़ी : तीन अक्टूबर, दोपहर 2:13 बजे कांटापहाड़ी टावर के कैमरे में बंद खदान क्षेत्र के आसपास कई लोगों की आवाजाही दिखी। ओसीपी के समीप तीन अलग-अलग स्थानों पर लोग नजर आए। कुछ लोग बोरी लेकर पहाड़ी की ओर जाते दिखाई दिए। इससे बंद खदान में प्रवेश कर कोयला निकालने की आशंका जताई जा रही है।

कन्वेयर क्षेत्र : तीन अक्टूबर कैमरे में कन्वेयर बेल्ट के पास हाइवा में कोयला लोडिंग जैसी गतिविधि भी दिखी। आसपास महिला और पुरुष बोरियों में कोयला बीनते नजर आए। फुटेज में दो हाइवा दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, लोडिंग वैध है या अवैध, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

धनसार व्यू प्वाइंट : पांच , सुबह 11:44 बजे सी-1 कैमरे में 24 सेकंड के अंतर पर दो तस्वीरें कैद हुईं। एक व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर भागता दिखा, जबकि गड्ढे में छह-सात लोगों की गतिविधि नजर आई। बंद खदान में उतरना धंसान और जहरीली गैस के कारण खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- कोयला अधिकारियों को मिलेगा एरियर, 2026-27 तक तीन किस्तों में होगा भुगतान

यह भी पढ़ें- धनबाद के सूर्या हाइलैंड सिटी में लाखों की चोरी, दो डुप्लेक्स बने निशाना