विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के सूर्या हाइलैंड सिटी में लाखों की चोरी, दो डुप्लेक्स बने निशाना

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:28 AM (IST)

Dhanbad News: सूर्या हाइलैंड सिटी में चोरों ने दो बंद डुप्लेक्स को निशाना बनाया। एक डुप्लेक्स से 15-20 लाख रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी हुए।

घर के बिखरे सामान को दिखाते गृह स्वामी। (फोटो सौजन्य)

घर के बिखरे सामान को दिखाते गृह स्वामी। (फोटो सौजन्य)

HighLights

  1. सूर्या हाइलैंड सिटी के दो बंद डुप्लेक्स में चोरी

  2. एक डुप्लेक्स से 15-20 लाख रुपये के सामान की चोरी

  3. पड़ोसी की सतर्कता से दूसरी चोरी का प्रयास विफल

जागरण संवाददाता, धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र के धांगी मोड़ के समीप बलियापुर रोड स्थित सूर्या हाइलैंड सिटी में चोरों ने दो बंद डुप्लेक्स को निशाना बनाया। चोर डुप्लेक्स गायत्री-15 में चोरी करने में सफल रहे, जबकि पीछे स्थित डुप्लेक्स सुरुचि-3 में ताला तोड़ने के बाद खिड़की तोड़ने का प्रयास किया।

पड़ोसी के घर की लाइट जलने पर चोर वहां से भाग निकले, जिससे दूसरे मकान में चोरी होने से बच गई। डुप्लेक्स गायत्री-15 के मकान मालिक गजेंद्र सिंह पिछले 14 दिनों से तीर्थयात्रा पर गए हुए थे। रविवार शाम घर लौटने पर उन्हें मुख्य गेट बंद मिला।

अंदर प्रवेश करने पर दूसरे दरवाजे का ताला और कुंडी कटी मिली। घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने सोसाइटी के लोगों को सूचना दी। घर की जांच करने पर सभी कमरों में सामान अस्त-व्यस्त मिला और जेवरात, कीमती कपड़े समेत कई सामान गायब थे।

गजेंद्र सिंह के अनुसार, शुरुआती आकलन में करीब 15 से 20 लाख रुपये के सामान चोरी हुई है। हालांकि, घर में मौजूद सामान की पूरी जांच के बाद ही चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत स्पष्ट हो सकेगी।

इधर, उनके मकान के पीछे स्थित डुप्लेक्स सुरुचि-3 में भी चोरों ने ताला तोड़ दिया। खिड़की तोड़ने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आवाज सुनकर पड़ोसी ने घर की लाइट जला दी। इसके बाद चोर मौके से भाग निकले।

डुप्लेक्स सुरुचि-3 के मकान मालिक मनोज सिन्हा बैंक आफ बड़ौदा में कार्यरत हैं और वर्तमान में धनबाद से बाहर हैं। पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दे दी है।

इधर गजेंद्र सिंह ने चोरी की सूचना सरायढेला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।

यह भी पढ़ें- कोयला अधिकारियों को मिलेगा एरियर, 2026-27 तक तीन किस्तों में होगा भुगतान

यह भी पढ़ें- मंत्री की बेटी के निधन पर पूर्णिमा की मार्मिक पोस्ट, बोलीं- उस शून्यता को फिर देख रही हूं, जो दस सालों से...