विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोयला अधिकारियों को मिलेगा एरियर, 2026-27 तक तीन किस्तों में होगा भुगतान

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:35 AM (IST)

Coal India ने अधिकारियों के पे-स्केल अपग्रेडेशन के एरियर भुगतान का निर्देश दिया है। यह भुगतान तीन किस्तों में अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक किया जाएगा।

Coal India प्रबंधन ने अधिकारियों का एरियर भुगतान का जारी किया निर्देश। (प्रतीकात्मक फोटो)

Coal India प्रबंधन ने अधिकारियों का एरियर भुगतान का जारी किया निर्देश। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) ने अधिकारियों के पे-स्केल अपग्रेडेशन के एरियर भुगतान को लेकर सभी अनुषंगी कंपनियों को निर्देश जारी किया है।

चार अक्टूबर को जारी आदेश में पहली किस्त का भुगतान 10 अक्टूबर 2026 तक करने को कहा गया है। फंड की कमी होने की स्थिति में भी पूरी पहली किस्त का भुगतान 31 अक्टूबर तक हर हाल में करने का निर्देश दिया गया है।

एरियर का भुगतान तीन किस्तों में किया जाएगा। पहली और दूसरी किस्त 40-40 प्रतिशत तथा अंतिम किस्त 20 प्रतिशत की होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली किस्त अक्टूबर, दूसरी दिसंबर 2026 और अंतिम किस्त मार्च 2027 में दी जाएगी।

सीआइएल बोर्ड ने 23 अगस्त 2023 की बैठक में पे-स्केल अपग्रेडेशन को मंजूरी दी थी, जिसका वित्तीय लाभ 23 अगस्त 2023 से प्रभावी है।

सेवानिवृत्त अधिकारियों का एरियर ऑडिट पूरा होने के बाद अलग से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल आदेश कार्यरत अधिकारियों के लिए है।

यह भी पढ़ें- Coal India कर्मियों की बल्ले-बल्ले, 1.10 लाख रुपये बोनस पर बनी सहमति; दुर्गा पूजा से पहले खाते में आएगी राशि

यह भी पढ़ें- Coal India के ठेका श्रमिकों को दीवाली से पहले मिलेगा बोनस, पीएलआई भुगतान पर भी बनी सहमति