विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Coal India के ठेका श्रमिकों को दीवाली से पहले मिलेगा बोनस, पीएलआई भुगतान पर भी बनी सहमति

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:17 AM (IST)

कोल इंडिया की एपेक्स जेसीसी बैठक में ठेका श्रमिकों को दिवाली 2026 से पहले बोनस और परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) ...और पढ़ें

कोल इंडिया के ठेका मजदूरों को जल्द मिलेगा बोनस।

कोल इंडिया के ठेका मजदूरों को जल्द मिलेगा बोनस।

HighLights

  1. ठेका श्रमिकों को दिवाली 2026 से पहले मिलेगा बोनस।

  2. बोनस का भुगतान 8.33 प्रतिशत की दर से होगा।

  3. वैधानिक सीमा से अधिक वेतन वालों को मिलेगा पीएलआई।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोल इंडिया की एपेक्स जेसीसी बैठक में ठेका श्रमिकों के बोनस और परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआइ) के भुगतान को लेकर सहमति बनी है।

शनिवार को कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में हुई बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने ठेका श्रमिकों के भुगतान का मुद्दा उठाया। तय व्यवस्था के अनुसार ठेका श्रमिकों को दिवाली 2026 से पहले बोनस का भुगतान किया जाना है।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि ठेका श्रमिकों को बोनस का भुगतान वेतन संहिता, 2019 के बोनस संबंधी प्रावधानों के तहत 8.33 प्रतिशत की दर से किया जाएगा।

वहीं, खनन गतिविधियों में लगे ऐसे ठेका श्रमिक, जिनका वेतन बोनस भुगतान के लिए निर्धारित वैधानिक सीमा से अधिक है, उन्हें पूर्व में जारी प्रावधानों और 29 मई 2025 की स्पष्टता के अनुसार परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआइ) का भुगतान किया जाएगा।

सिंगरेनी में भी लागू करने की सलाह

कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों में काम करने वाले ठेका श्रमिकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ठेकेदारों की होगी। बैठक में सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) में भी ठेका श्रमिकों के बोनस भुगतान के लिए इसी तरह की व्यवस्था अपनाने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें- Coal India कर्मियों की बल्ले-बल्ले, 1.10 लाख रुपये बोनस पर बनी सहमति; दुर्गा पूजा से पहले खाते में आएगी राशि

यह भी पढ़ें- Coal India: लगातार घट रही नौकरियां, 51 साल में 7.50 लाख से घटकर 2.08 लाख हुआ श्रमबल

एससीसीएल अपने स्तर पर भुगतान की तारीख तय करेगा। बैठक में कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम समेत प्रबंधन के अधिकारी और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।